चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बुधवार सुबह 11:30 बजे ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और कोर्ट रूम व चैंबर तुरंत खाली करा दिए गए। वकील और कोर्ट स्टाफ बाहर आ गए। चंडीगढ़ पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर की गहन तलाशी शुरू की गई। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन पूरे इलाके को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्थिति को देखते हुए हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (HCBA) ने तुरंत नोटिस जारी कर सभी कोर्ट रूम और चैंबर खाली करने का आदेश दिया। वकीलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत एसोसिएशन को देने की अपील की गई है।
एहतियाती कदम उठाते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी लावारिस वस्तु को न छूने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने इस धमकी के पीछे की मंशा का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जागरूकता बढ़ाने और सतर्क रहने की बात कही गई है। HCBA की ओर से कहा गया कि स्थानीय पुलिस और कोर्ट प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
Trending
- Chopal: चौपाल को विकास में पीछे नहीं रहने देंगे: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
- Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
- Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
- HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
- दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
