Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kinnaur: किन्नौर में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम: मंत्री जगत सिंह नेगी ने मूरंग में सुनीं जनसमस्याएं
    • Shimla: शिमला में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और वादाखिलाफी के आरोप
    • Rampur Bushahr: चुनी लाल जिंटा तीसरी बार बने कांग्रेस एससी विभाग रामपुर के अध्यक्ष, किया स्वागत
    • HP Teacher Recruitment : सीबीएसई स्कूलों में 808 शिक्षकों की भर्ती, 17 अप्रैल से आवेदन, जानें पूरी डिटेल
    • दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Bilaspur Jobs: घुमारवीं में 17 अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू, श्रीराम इंश्योरेंस में 6 पदों पर भर्ती
    • Shimla Chitta Case: 40 ग्राम चिट्टे के साथ महिला गिरफ्तार, पूरे गिरोह की तलाश में पुलिस जांच तेज
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    देश

    एनसीबी चंडीगढ़ ने तीन फरार नशा तस्करों पर घोषित किया इनाम, मंडी और मोगा से जुड़े आरोपी

    एनसीबी चंडीगढ़ यूनिट ने नशा तस्करी मामलों में फरार तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी मंडी (हिमाचल) और मोगा (पंजाब) से संबंधित हैं।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 28, 20251 Comment
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | चंडीगढ़ 

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) चंडीगढ़ ने नशा तस्करी के मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। इन आरोपियों में दो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से हैं, जबकि एक आरोपी पंजाब के मोगा जिले का निवासी है। एनसीबी की ओर से प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी या उसके बारे में पुख्ता सूचना देने पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

    जानकारी के अनुसार पहला आरोपी सन्नी है, जो पंजाब के मोगा जिले के वार्ड नंबर-23, विश्वकर्मा नगर, थाना साउथ मोगा क्षेत्र का रहने वाला है। सन्नी 1.850 किलोग्राम चरस बरामदगी से जुड़े मामले में वांछित है। अदालत की ओर से उसे पहले ही उद्घोषित अपराधी घोषित किया जा चुका है। लंबे समय से फरार रहने के चलते एनसीबी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दूसरा आरोपी रमेश कुमार है, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पधर क्षेत्र के बल्ह धार गांव का निवासी है। रमेश कुमार के पास से भी 1.850 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी। इस मामले में भी अदालत उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर चुकी है। लगातार फरारी के कारण एनसीबी ने उस पर भी 25 हजार का इनाम रखा है। तीसरा आरोपी रूपेश कुमार है, जो मंडी, हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। रूपेश कुमार भी चरस तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित है और उसकी गिरफ्तारी के लिए भी इनाम घोषित किया गया है।

    सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा : एनसीबी

    एनसीबी अधिकारियों के अनुसार, इन तीनों आरोपियों की तलाश में एजेंसी की टीमें कई बार संबंधित इलाकों में छापे मार चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। आरोप है कि आरोपियों के पारिवारिक सदस्य भी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए एनसीबी ने आम जनता की मदद लेने के उद्देश्य से इनाम घोषित करने का फैसला लिया है। एनसीबी ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत ब्यूरो को सूचित करे। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह सुरक्षित रखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Punjab BJP Office Grenade Attack: 5 आरोपी गिरफ्तार, रोहड़ू का युवक भी शामिल, ISI लिंक के संकेत

    April 5, 2026

    Shimla : जुब्बल-रोहड़ू में चिट्टा सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, युवती समेत सरगना गिरफ्तार

    March 18, 2026

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    T20 World Cup 2026 : भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार जीता खिताब

    March 9, 2026

    Mohali Murder Case : 4 साल बाद हिमाचल के युवक समेत दो दोषियों को उम्रकैद, 2.80 लाख जुर्माना

    February 19, 2026

    PGI Chandigarh में इलाज कराने आए हिमाचली से 50 हजार की ठगी, एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए पैसे

    February 18, 2026

    Chandigarh: NHPC Limited को लगातार दूसरे वर्ष ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणन प्राप्त

    February 16, 2026

    Himachal Panchayat Election : 31 मई तक हर हाल में चुनाव कराएं, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

    February 13, 2026

    चंडीगढ़ में नशा तस्करों पर शिकंजा, ट्रेन से मुंबई ले जाई जा रही थी 15 किलो चरस

    February 12, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 3 2 2 2
    Users Today : 156
    Total Users : 103222
    Total views : 208435
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.