Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    • Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े
    • दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
    • Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
    • Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Rampur Bushahr: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ, युवाओं को राष्ट्र सेवा का संदेश

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 25, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ज्यूरी स्कूल में मुख्यातिथि को सम्मानित करते प्रधानाचार्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना  विशेष शिविर का आज शुभारंभ हुआ। यह शिविर 25 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। शिविर का उद्घाटन समाजसेवी एवं शहीद पवन दंगल के पिता शिशु पाल दंगल के कर-कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि — “सेवा, अनुशासन और समर्पण ही NSS की पहचान हैं। जब युवा समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।” उन्होंने स्वयंसेवियों से अपील की कि वे शिविर के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

    ज्यूरी स्कूल में एनएसएस शिविर के शुभारंभ मौके पर लोक नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य पदम बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्व, नेतृत्व क्षमता और मानवीय संवेदनाओं का विकास करती है।

    विशेष अतिथि के रूप में बधाल पंचायत के उपप्रधान संजय ज़िंटू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी राकेश नेगी (प्रवक्ता वाणिज्य) ने किया, जबकि महिला कार्यक्रम अधिकारी परवीना चौहान (प्रवक्ता समाज शास्त्र) ने आगामी सात दिनों की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण, योग अभ्यास और ग्रामीण जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना जागृत करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है।

    #GovtSeniorSecondarySchoolJury #HimachalNews #NationalServiceScheme #NSSSpecialCamp #PadamBisht #ParveenaChauhan #RakeshNegi #ShishuPalDangal #SocialService #YouthPower
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla : हिमाचल में 36 और प्राइमरी स्कूल बंद, तीन साल में 1250 स्कूल मर्ज या बंद

    March 28, 2026

    Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया

    March 23, 2026

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: ननखड़ी स्कूल को Central Board of Secondary Education से संबद्ध करने की अधिसूचना जारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: अभिषेक बने बेस्ट एथलीट, राजकीय महाविद्यालय रामपुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण आयोजन

    March 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 7 2 7
    Users Today : 21
    Total Users : 101727
    Total views : 205890
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.