Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal : हिमाचल में जारी रहेगी पुरानी पेंशन योजना, जेबीटी के 1000 पदों पर होगी भर्ती: सुक्खू

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 5, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    ढलियारा कॉलेज में आयोजित चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बच्चों के मॉडल देखते सीएम सुक्खू। डीपीआईआर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बंद नहीं करेगी। केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद राज्य सरकार ओपीएस वापस नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी गई है ताकि वे वृद्धावस्था में गरिमापूर्ण जीवन जी सकें। शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वर्ष तक 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू किया जाएगा। इसके साथ ही जेबीटी शिक्षकों के 1000 पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने राज्य चयन बोर्ड के माध्यम से भरे जा रहे टीजीटी के 967 पदों के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में दो साल की छूट देने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि पूर्व में कर्मचारी चयन बोर्ड में पेपर लीक के चलते भर्ती नहीं हो पाई थी, इसलिए अभ्यर्थियों को राहत देने का सरकार ने फैसला लिया है। ऐसे में अब इन पदों के लिए 47 साल की आयु तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

    मुख्यमंत्री ने कांगड़ा में कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने बिना जरूरत के भवन बनवाकर जनता के पैसे की बर्बादी की। वर्तमान सरकार ने दो वर्षों में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन के ज़रिए 3,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वर्ष 2026 तक ग्रीन एनर्जी स्टेट बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और राज्य सरकार इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेगी। इस दिशा में 350 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जा रही हैं और भविष्य में हिमाचल पथ परिवहन निगम का पूरा बेड़ा ई-व्हीकल में तब्दील किया जाएगा। वे जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आयोजित 32वीं हिमाचल राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के समापन समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर साइंस क्विज, मैथ्स ओलंपियाड, इनोवेटिव साइंस मॉडल, निबंध लेखन और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं में विजयी बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दो दिवसीय कार्यक्रम में राज्य के 12 जिलों से आए करीब 600 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान प्रसार के लिए दी जाने वाली दो करोड़ की राशि बंद कर दी गई है, लेकिन राज्य सरकार ने हिमकोस्टे के आग्रह पर यह धनराशि उपलब्ध करवाई ताकि बच्चों में वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित किया जा सके।

     

    #ChildScientists #CMSSukhu #EducationReform #ElectricVehicle #GreenEnergy #HimachalDevelopment #HimachalNews #HIMCOSTE #OPS #ScienceCongress
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 7 0
    Users Today : 1
    Total Users : 100770
    Total views : 204090
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.