Mandi : पटड़ीघाट-कलखर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी निजी बस, एक की मौत, 20 घायल

मंडी | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटड़ीघाट-कलखर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। मृतक की पहचान राजगीर सिंह निवासी हटवाड़, बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निजी बस सुबह 7:30 बजे कुटेहड़ा से मंडी जा रही थी। पटड़ीघाट से लगभग एक किलोमीटर आगे यह बस करीब गहरी खाई में गिर गई।

बस में उस समय करीब 20 से 25 सवारियां थीं। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले रिवालसर अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है। मंडी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हादसे की विस्तृत जांच जारी है। घटना के बाद भारी बारिश के बावजूद, स्थानीय लोग छाता लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को खाई से बाहर निकालने में मदद की और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *