ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: कुमारसैन में ज्वेलरी चोरी का मामला दर्ज, छह आरोपी गिरफ्तार, रामपुर में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

November 23, 2025 9:06 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। जिला शिमला के पुलिस थाना कुमारसैन के तहत परस राम शाह पुत्र शिव वचन शाह, निवासी गांव एवं डाकघर नारकंडा, तहसील कुमारसैन की शिकायत पर थाना कुमारसैन में विभिन्न धाराओं के तहत चोरी का मामला पंजीकृत किया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी तथा बिहारी साहू की ज्वेलर्स की दुकानों से सोने की चोरी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छह आरोपियों बतेरी, कुमारी सोनी,  राजबाई,  किरण,  लक्ष्मी और राजेन्द्र कुमार, सभी निवासी हरियाणा/राजस्थान को गिरफ्तार किया। इन सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

थाना रामपुर के सहायक उपनिरीक्षक कर्म सिंह द्वारा गश्त व यातायात जांच के दौरान कुड़ीधार एनएच-05 पर एक वाहन HP14B-5667 को रोका गया। जांच के दौरान वाहन चालक बनी वर्मा पुत्र सतीश कुमार, निवासी मंडोली, शरम्बल कैंप, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला, के वाहन से 20 पेटी देसी शराब (मार्का संतरा नं. 1) बरामद की गई।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा व अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।


Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment