एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर की आईक्यूएसी एवं आईसीटी समिति ने टेक्मिंट कंपनी के सहयोग से शिक्षकों के लिए आईसीटी आधारित स्मार्ट टीचिंग विषय पर एकदिवसीय सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के उप प्राचार्य एवं आईक्यूएसी संयोजक डॉ. टी. डी. वर्मा ने की। उन्होंने रिसोर्स पर्सन अमय गौरव तथा सभी शिक्षकों का स्वागत किया।
रिसोर्स पर्सन अमय गौरव ने कक्षा-कक्ष शिक्षण में आईसीटी के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पारंपरिक कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में परिवर्तित किया जा सकता है तथा एआई आधारित वीडियो, पॉडकास्ट, क्विज़ और अन्य डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में महाविद्यालय के लगभग 30 शिक्षक, आईक्यूएसी एवं आईसीटी समिति के संयोजक और सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आईसीटी समिति के संयोजक डॉ. गोपी चंद नेगी ने रिसोर्स पर्सन और उपस्थित शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कार्यशाला को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
