ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: रामपुर में 25 दिसंबर को होगा हिंदू सम्मेलन, आरएसएस के प्रांत संघ चालक होंगे मुख्य वक्ता

December 20, 2025 3:36 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

ठाकुर सत्यनारायण कपूरिया मंदिर परिसर में आगामी 25 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में रामपुर नगर के विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के माननीय प्रांत संघ चालक डॉ. वीर सिंह रांगड़ा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। डॉ. रांगड़ा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम में आचार्य मानव शर्मा मुख्य अतिथि जबकि ललित भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन समस्त हिंदू समाज की बंधुता, परस्पर प्रेम, एकजुटता, सहयोग एवं स्वाभिमान को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। रामपुर क्षेत्र की समस्त जनता, साधु-संत, देव समाज से जुड़े बंधु, मंदिर समितियों के सदस्य, धार्मिक व सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सभी सनातन प्रेमी बंधुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाएं।

बैठक में नगर संघ चालक रोशन चौधरी, नगर कार्यवाह कर्णपाल, कार्यक्रम के सह-संयोजक मोंटी लेहांटू, सीमा मांटा, व्यवस्था प्रमुख विष्णु शर्मा, मनोज अग्रवाल, सदस्य अनु गोस्वामी, राजेश ठाकुर, मस्त राम, गुलाब नेगी, रवि वर्मा, अनिल मोक्टा, संग्राम सिंह, पियूष मेहता, सरोज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment