एआरबी टाइम्स ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पंचायत समिति सभागार रामपुर में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने की, जबकि संचालन उपमंडलाधिकारी हर्ष अमरिंदर सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और विकास कार्यों, आपदा प्रबंधन और जनसमस्याओं पर गहन मंथन हुआ। बैठक के दौरान दिए गए मुख्य निर्देशों में शामिल हैं:
राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग को वर्षा से बाधित सड़कों की मरम्मत।
जल शक्ति विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल करने के आदेश।
विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश।
खाद्य आपूर्ति विभाग को दूरदराज क्षेत्रों में समय पर राशन वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
विकास कार्यों पर चर्चा:
ननखड़ी क्षेत्र में देलठ नागाधार और जबालड़ा कलेडा सड़क निर्माण।
ननखड़ी कॉलेज का निर्माण और नोगली राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत।
सफेद ढांक और खोपड़ी में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण।
ट्रांसफार्मर व स्मार्ट मीटर की स्थापना।
रामपुर में बंदरों की समस्या का समाधान।
खोपड़ी क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को भूमि आवंटन।
ओवरब्रिज और पैदल मार्ग निर्माण के निर्देश।
विधायक नंद लाल ने कूट, क्याओ, सरपारा और जघोरी जैसे कटे हुए क्षेत्रों में सेब की फसल निकालने के लिए स्पैन लगाने के कार्यों की जानकारी दी।
इसके अलावा, बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई:
मिनी सचिवालय रामपुर में लिफ्ट की मरम्मत।
बाजार और वज़ीर बावड़ी क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना।
ब्रो पुल तक ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना।
ननखड़ी बस स्टैंड के लिए एफसीए क्लीयरेंस।
ब्रौणी खड्ड में अवैध खनन रोकने के निर्देश।
बैठक में पंचायत समिति अध्यक्ष आशीष कायथ, उपमंडलीय पुलिस अधिकारी नरेश शर्मा, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, डीएफओ गुरहर्ष सिंह, नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी, लोक निर्माण, जल शक्ति और विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक नगर योजनाकार प्रियंका भंडारी, और एसएमएस बागवानी संजय एस. चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
