एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
रामपुर विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों (ग्राम पंचायत सनारसा और गोपालपुर को छोड़कर) की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन हिमाचल प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 21(1) के अंतर्गत प्रारूप-15 में अधिसूचना के रूप में किया गया है।
खण्ड विकास अधिकारी रामपुर राजेन्द्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूचियाँ आम जनता के अवलोकन हेतु संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों और विकास खंड कार्यालय रामपुर में उपलब्ध हैं। आमजन सूचियों का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस सूचना को ग्राम पंचायत नोटिस बोर्ड और ग्राम सभा क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जानकारी तक पहुँच सकें।
