Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा मोर्चा की वन नेशन, वन इलेक्शन की मांग और एबीवीपी ने चलाया सफाई अभियान

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJanuary 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर उपस्थित भाजपा मंडलों और युवा मोर्चा के पदाधिकारी व अन्य

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा मोर्चा द्वारा रामपुर मंडल, सराहन मंडल एवं ननखरी मंडल का संयुक्त कार्यक्रम रामपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सराहन मंडल अध्यक्ष महिंद्र सिंह जैन मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

    महिंद्र सिंह जैन ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों तथा भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

    कार्यक्रम में सराहन मंडल अध्यक्ष महिंद्र सिंह जैन, बृज लाल, सितेंद्र मिलर, युवा मोर्चा रामपुर अध्यक्ष दीप कुमार, अशोक मेहता, दिग्विजय सिंह, महामंत्री अभी राणा, जितेश शर्मा, उपाध्यक्ष विकास, महिला मोर्चा रामपुर अध्यक्ष प्रोमिला मेहता, वीना परमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र, योगेश, सुशांत, रितुल, योगराज, विक्रांत, आशु, बिन्नु, किरण प्रकाश, रॉबिन, श्याम एवं राहुल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सफाई करते एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

    राष्ट्रीय युवा दिवस पर SFD द्वारा स्वच्छता अभियान आयोजित

    राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विकासार्थ विद्यार्थी (SFD) रामपुर इकाई द्वारा रामपुर महाविद्यालय परिसर से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-05 तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    इस अवसर पर विकासार्थ विद्यार्थी जिला संयोजक सौरव ने बताया कि विकासार्थ विद्यार्थी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक प्रमुख गतिविधि है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता, सामाजिक सद्भावना एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट (SFD) गतिविधि के बैनर तले रामपुर महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया।

    सौरव ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से युवाओं एवं आमजन से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया गया।

    #Cleanliness_Drive #Nation_Building #National_Youth_Day #Rampur #SFD #Swami_Vivekananda #Vikasarth_Vidyarthi #Yuva_Morcha #Yuva_Shakti ABVP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026

    रामपुर में सीपीएम ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    February 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 7 6 9
    Users Today : 0
    Total Users : 100769
    Total views : 204089
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.