ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Road accident : मंडी में कार खाई में गिरी, आनी के युवक की गई जान

January 12, 2026 10:33 AM
---Advertisement---

 

मंडी के छतरी में गिरी कार, जो बुरी तरह से डैमेज हो गई।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

रामपुर बुशहर। मंडी जिले के छतरी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान शरोगी, च्वाई (आनी) के निवासी छोटू राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का छतरी में बगीचा है। बगीचे की देखरेख के सिलसिले में वह वहां गया था। हादसा कब और कैसे हुआ, इसके बारे में अभी तक पता नहीं चला है। शनिवार सुबह किसी ने गाड़ी खाई में गिरी देखी को इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment