Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    रोहित ठाकुर ने किया कोटखाई में राजस्व रिकॉर्ड रूम और पशु औषधालय का लोकार्पण

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई में राजस्व रिकॉर्ड रूम, उपमंडलीय पशु औषधालय और दिवानडी कथान्डी सड़क का उद्घाटन किया। केंद्रीय विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र और सड़क उन्नयन कार्यों को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 2, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    कोटखाई दौरे के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनते प्रदेश शिक्षा मंत्री

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कोटखाई

    प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने कोटखाई प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय कोटखाई में राजस्व रिकॉर्ड रूम का उद्घाटन किया। इससे पहले यह कार्यालय ठियोग में स्थित था, जिसके कारण स्थानीय लोगों को भूमि संबंधी अभिलेख प्राप्त करने में असुविधा होती थी। अब कोटखाई में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने सब जज कोर्ट परिसर का निरीक्षण भी किया। इस परिसर के निर्माण पर 10 लाख रुपये व्यय हुए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सब जज कोर्ट का विधिवत संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।

    मंत्री ने नवीन स्तरोन्नत उपमंडलीय पशु औषधालय का लोकार्पण भी किया और हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशु प्रजनन शिविर में भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह शिमला जिला का पहला उपमंडलीय पशु औषधालय है, जहां विशेष रूप से गोधन सहित विभिन्न पशुओं का उपचार किया जाएगा। पूरे कोटखाई खंड के नागरिकों को इससे लाभ मिलेगा। औषधालय में शीघ्र ही सीनियर वेटनरी ऑफिसर और चीफ फार्मासिस्ट के पद भरे जाएंगे। भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण पर 9 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।

    दिवानडी कथान्डी सड़क का उद्घाटन

    शिक्षा मंत्री ने ग्राम पंचायत टाहू कथान्डी के अंतर्गत 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित डेढ़ किलोमीटर लंबी दिवानडी कथान्डी सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगी।

    ग्राम पंचायत दरकोटी के अंतर्गत 700 मीटर लंबी मराथू चमैन नाला सड़क के निर्माण पर ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क एवं भवन निर्माण के लिए 550 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है और अनेक कार्य प्रगति पर हैं।

    शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सहज और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कोटखाई में खुलने वाला केंद्रीय विद्यालय क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जहां स्थानीय बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।

    उन्होंने बताया कि मराथू-थरोला सड़क का उन्नयन 16 करोड़ रुपये की लागत से जारी है, जबकि 1 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरोला का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

    इस अवसर पर जुब्बल-नावर-कोटखाई कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, तहसील यूनियन कोटखाई के अध्यक्ष गुमान सिंह चौहान, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पवन चौहान, युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष दीपक कालटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

    शकुन सेमटा के निधन पर शोक

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कथान्डी गांव निवासी शकुन सेमटा के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की तथा सभा स्थल पर दो मिनट का मौन रखा।

    उन्होंने कहा कि दिवंगत शकुन सेमटा मिलनसार स्वभाव के युवा और कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके निधन से क्षेत्र और पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।

    #CentralSchool #Congress #himachalpradesh #Kotkhai #RohitThakur #RuralDevelopment #VikasKarya
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026

    Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

    March 15, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026

    Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    March 12, 2026

    Himachal : चंबा में छात्रा ने रावी नदी में कूदकर दी जान, कांगड़ा में लापता छात्र का शव मिला

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026

    Shimla : आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू, 30 से 50 हजार में होंगे हाईटेक ऑपरेशन

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 7 9 5
    Users Today : 54
    Total Users : 99795
    Total views : 202646
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.