Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    रोहड़ू विशेष सत्र न्यायालय का बड़ा फैसला: NDPS एक्ट में दो आरोपियों को 5-5 वर्ष की सजा

    रोहड़ू विशेष सत्र न्यायालय ने NDPS एक्ट के तहत 7.34 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में दो आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। 14 गवाहों के बयान के बाद अदालत ने सुनाया फैसला।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 26, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू

    विशेष सत्र न्यायालय रोहड़ू के न्यायाधीश अनिल शर्मा ने एक अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को दोषी करार दिया। अदालत ने 40 वर्षीय नरेन्द्र कुमार उर्फ नन्दु पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी गांव व डाकघर हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला तथा 33 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी गांव शेखल, डाकघर ढाडी घुन्सा, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला को दोषी पाया।

    यह मामला पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के अंतर्गत दर्ज किया गया था। अदालत ने दोनों आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास तथा 50-50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सरकार की ओर से मामले की पैरवी उपजिला न्यायवादी सुचित्रा अग्रवाल ने की।

    ऐसे हुआ था खुलासा

    28 मई 2023 को डिटेक्शन सेल, उपमंडल रोहड़ू के अन्वेषण अधिकारी मुख्य आरक्षी कुलदीप डंठीयाण अपनी टीम — मुख्य आरक्षी विशाल नैन्टा व आरक्षी अनिल हल्टवान — के साथ गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि हाटकोटी की ओर से एक गाड़ी (नंबर HR 70C 0465) आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) होने की सूचना है। पुलिस टीम ने महेंदली के पास उक्त वाहन को रोका। वाहन में नरेन्द्र कुमार और अशोक कुमार सवार थे। उन्हें सूचना से अवगत कराते हुए नियमानुसार और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान वाहन के गियर बॉक्स के पास से 7.34 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 86/2023 दर्ज किया गया। मामले की जांच मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह और मुख्य आरक्षी निशकांत द्वारा पूरी की गई। जांच पूर्ण  होने के बाद आरोप पत्र विशेष सत्र न्यायालय रोहड़ू में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान 14 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई।

    उपजिला न्यायवादी सुचित्रा अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम के सहयोग और अदालत में प्रभावी पैरवी के चलते अभियोजन पक्ष आरोप सिद्ध करने में सफल रहा।

    #CourtVerdict #CrimeNews #HeroinRecovery #NDPSAct #RohruNews #ShimlaNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च 2026: सभी लंबित मामलों का त्वरित निपटान

    February 26, 2026

    Rohru : चेक बाउंस मामले में दोषी को 8 महीने की कैद, दो लाख का जुर्माना

    February 23, 2026

    Mohali Murder Case : 4 साल बाद हिमाचल के युवक समेत दो दोषियों को उम्रकैद, 2.80 लाख जुर्माना

    February 19, 2026

    Shimla POCSO Case : नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 20 साल की सजा

    February 16, 2026

    Himachal Panchayat Election : 31 मई तक हर हाल में चुनाव कराएं, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश

    February 13, 2026

    ओबीसी आयोग के मुख्यालय को शिमला से शिफ्ट करने पर SC का बड़ा फैसला, HC की रोक रद्द

    February 10, 2026

    Himachal High Court : दुर्गम क्षेत्र में सेवा पूरी करने वालों को मनचाही पोस्टिंग का हक

    February 7, 2026

    हिमाचल पंचायत चुनाव पर संकट: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार

    February 4, 2026

    Supreme Court Order : स्कूलों में छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड और अलग शौचालय अनिवार्य

    January 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 3 5
    Users Today : 1
    Total Users : 99635
    Total views : 202327
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.