एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. प्रशिक्षण संस्थान, बालना (नोगली), रामपुर के M.Ed प्रथम सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किया गया है। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए गर्व की बात है।

संस्थान के छात्र मनीष चौहान और छात्रा प्रीति चौहान ने 77.25% अंक
प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा शिल्पा कुमारी ने 77% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। सभी छात्र-छात्राओं ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए।

संस्थान की प्रधानाचार्या डा. सीमा भारद्वाज ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के स्तर को और ऊँचा उठाने के लिए संस्थान लगातार प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों और गैर-शिक्षक वर्ग का सहयोग सराहनीय बताया।
संस्थान के अध्यक्ष डा. मुकेश कुमार ने कहा कि एम.एड. कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के युग में बेहद आवश्यक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और नेतृत्व क्षमता प्रदान करना है, ताकि वे छात्रों को बेहतर शिक्षा दे सकें।
डा. कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में एम.एड. की कुल 200 सीटें हैं, जिनमें से सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान छह जिलों का एकमात्र स्नातकोत्तर शिक्षा संस्थान है, जहाँ एम.एड. में 50 सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के अनुसार संस्थान से संपर्क कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
