Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिक्षा

    Shimla: पदोन्नति व वरिष्ठता सूची सहित चार मांगों को लेकर शिक्षा निदेशक से मिला प्रवक्ता संघ

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 16, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    स्कूल प्रवक्ता संघ राज्य अध्यक्ष व पदाधिकारी शिक्षा निदेशक को मांग पत्र सौंपते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा निदेशक आशीष कोहली से मिलकर प्रदेश के स्कूल प्रवक्ताओं से जुड़े लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा करते हुए चार प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

    संघ के राज्य अध्यक्ष अजय नेगी ने सबसे पहले प्रधानाचार्य पदोन्नति सूची को लेकर अपनी बात रखी। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पदोन्नति प्रक्रिया में हो रही अनावश्यक देरी से वरिष्ठ एवं योग्य प्रवक्ता लंबे समय से प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने पदोन्नति सूची को अतिशीघ्र जारी करने तथा नव वर्ष पर प्रवक्ताओं को पदोन्नति का तोहफा देने की मांग की।

    इसके साथ ही संघ ने वर्ष 2003 से संशोधित वरिष्ठता सूची अब तक जारी न होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की और इसे तत्काल प्रकाशित करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने सीबीएसई विद्यालयों में नए कैडर को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति पर भी चर्चा की और इस विषय में स्पष्ट एवं पारदर्शी नीति बनाए जाने पर बल दिया।

    इसके अतिरिक्त संघ ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा रिटेंशन फीस पर तीन गुना जुर्माना वसूलने के निर्णय का कड़ा विरोध किया। संघ का कहना है कि यह निर्णय तर्कसंगत नहीं है और इससे विद्यालय प्रबंधन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

    संघ पदाधिकारियों ने शिक्षा निदेशक से सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ विचार कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। इस पर शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रस्तुत किए गए सभी बिंदुओं पर विभागीय स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और यथासंभव शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी।

    प्रतिनिधिमंडल में राज्य महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य मार्गदर्शक राजेश सैनी, संविधान सुधार कमेटी के उपाध्यक्ष एल.डी. वर्मा तथा जिला शिमला के अध्यक्ष देवेंद्र लकटू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

    #EducationDepartment #EducationNews #HimachalEducation #hpnews #PravaktaSamachar #SchoolPravaktaSangh #TeacherIssues
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: अंतर विश्वविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रामपुर के छात्रों ने जीता रजत पदक, हुआ भव्य स्वागत

    March 18, 2026

    Rampur Bushahr: पीजी कॉलेज रामपुर में The Outsider पर गहन विमर्श, छात्रों ने समझा अस्तित्ववाद का दर्शन

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 9 0
    Users Today : 121
    Total Users : 100890
    Total views : 204371
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.