ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

Rampur Bushahr: एसएफआई की मांग शीतकालीन अवकाश में भी खुली रहे पीजी कॉलेज रामपुर की लाइब्रेरी

December 19, 2025 2:05 PM
---Advertisement---

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

पीजी कॉलेज रामपुर की एसएफआई इकाई ने महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर शीतकालीन अवकाश के दौरान भी पुस्तकालय को खुला रखने की मांग की। एसएफआई का कहना है कि अवकाश के दिनों में लाइब्रेरी बंद रहने से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इकाई उपाध्यक्ष विक्रांत ने कहा कि आगामी वर्ष में पटवारी, सीटेट और टीजीटी जैसी कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित होने जा रही हैं। ऐसे में यदि शीतकालीन अवकाश में भी लाइब्रेरी खुली रहेगी तो छात्रों को पढ़ाई में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने पुस्तकालय में हीटिंग सिस्टम की व्यवस्था करने, छात्र छात्रावास में कॉमन रूम बनाने तथा महाविद्यालय परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने की भी मांग उठाई।

इकाई सदस्य मृदुल ने कहा कि लाइब्रेरी में हीटिंग सिस्टम होने से छात्रों को सर्दी से राहत मिलेगी और वे लंबे समय तक अध्ययन कर सकेंगे। प्राचार्य महोदय ने एसएफआई प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर मृदुल, विनायक, अर्जुन, अनुज, आदित्य, आर्यन और सुजल सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment