Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े
    • दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
    • Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
    • Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
    • Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
    • Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
    • Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक, लंबित ₹1200 करोड़ को लेकर केंद्र से होगी पैरवी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJune 21, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां जल शक्ति विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विभाग के अंतर्गत चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधनों का कुशल प्रबंधन और नागरिकों को निरंतर एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में जाकर परियोजनाओं का निरीक्षण करें तथा जनसमस्याओं का मौके पर समाधान करें। निरीक्षण की रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं।

    जल जीवन मिशन (JJM) की समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के लिए ₹6300 करोड़ स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से अब तक ₹5100 करोड़ की राशि ही प्राप्त हुई है। शेष ₹1200 करोड़ की राशि अभी लंबित है, जिसे जल्द दिलाने के लिए राज्य सरकार केंद्र के समक्ष मजबूत ढंग से मामला उठाएगी।

    उन्होंने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के लिए स्वीकृत ₹920 करोड़ में से केवल ₹137 करोड़ ही प्राप्त हुए हैं, जबकि ₹783 करोड़ अभी लंबित हैं।

    बैठक में उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 12 वर्षों से सेवाएं दे रहे जल रक्षक कर्मियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि इस विषय को मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जा सके।

    उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता व जवाबदेही बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    इस अवसर पर मुख्य अभियंता अंजू शर्मा ने विभागीय योजनाओं, बजट आवश्यकताओं और आगामी लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी।

    बैठक में सचिव (जल शक्ति) राकिल काहलों, वरिष्ठ सलाहकार नरेंद्र मोहन सैनी, मुख्य अभियंता उपेंद्र वैद्य, अनिल मेहता, दीपक गर्ग, रोहित दुबे, हेमंत तंवर, मुकेश हीरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    #GovtMeeting #JJMHimachal #ShimlaNews #WaterResources #उपमुख्यमंत्री #जलजीवनमिशन #जलशक्ति #पेयजलआपूर्ति #मुकेशअग्निहोत्री #हिमाचलविकास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Himachal: प्री-प्राइमरी स्कूल/डे-केयर के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे केंद्र

    March 28, 2026

    HPU Exam 2026 : आज से यूजी परीक्षाएं शुरू, 1.20 लाख छात्र दो शिफ्ट में देंगे एग्जाम

    March 28, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम

    March 26, 2026

    Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू

    March 26, 2026

    Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित

    March 24, 2026

    Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 7 1 1
    Users Today : 5
    Total Users : 101711
    Total views : 205828
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.