एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कुल्लू जिला के आनी और बंजार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मांगों से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि बागा-सराहन क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार के अवसर प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।
प्रतिनिधिमंडल में एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष राम सिंह के साथ निरमंड और आनी क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के प्रधान भी शामिल थे।