एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में वर्ष 2025-26 के लिए वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) का कैलेंडर जारी किया। इस कैलेंडर में वर्ष भर वन अधिकार अधिनियम के तहत की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह कैलेंडर राजस्व अधिकारियों के लिए एक मार्गदर्शिका की तरह कार्य करेगा। इसमें प्रत्येक गतिविधि के लिए व्यापक कार्यक्रम और समय-सीमा को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश में एफआरए से संबंधित कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावी निगरानी को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विधायक हरीश जनारथा और अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।