Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दैनिक राशिफल 18 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें 17
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में कलाकारों ने दिखाया शानदार हुनर। जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति बनी मेले का मुख्य आकर्षण, दर्शकों को कर रही आकर्षित। पढ़ें पूरी खबर
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 22, 2026Updated:April 13, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | बिलासपुर 


    राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अवसर पर बिलासपुर में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जो शहर के 10 विभिन्न स्थानों पर अपनी आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को समाज और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषय जैसे बिलासपुर का विस्थापन, एंटी चिट्टा अभियान और पर्यटन जैसे विषय शामिल हैं।

    बिलासपुर के State Nalwari Fair में वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता में कला का प्रदर्शन करते युवा

    इन विषयों के माध्यम से कलाकार अपनी रचनात्मकता के साथ सामाजिक जागरूकता और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित कर रहे हैं। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि नलवाड़ी मेला के दौरान इस वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में कला के प्रति रुचि बढ़ाना और समाज से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। मेला में आने वाले लोग इन आकर्षक वॉल पेंटिंग्स के माध्यम से सामाजिक संदेश प्राप्त कर रहे हैं, जिससे यह प्रतियोगिता न केवल कला प्रदर्शन का माध्यम बन रही है बल्कि जनजागरूकता का प्रभावी साधन भी साबित हो रही है।

    इसी पुल से मायके जाती थीं बिलासपुर रियासत की रानी

    State Nalwari Fair बिलासपुर में प्रदर्शित जलमग्न भंजवाणी पुल की कलाकृति को निहारते लोग

    उधर, प्रदर्शनी में जलमग्न ऐतिहासिक पुल भंजवाणी औहर की कलाकृति मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस अनोखी कलाकृति को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत स्थानीय मूर्तिकार प्रेम सिंह निवासी ग्राम कसेह  बिलासपुर ने तैयार किया है। उन्होंने इस कलाकृति के माध्यम से उन ऐतिहासिक धरोहरों को जीवंत करने का प्रयास किया है, जो विस्थापन के कारण समय के साथ लुप्त हो चुकी हैं। उनका उद्देश्य नई पीढ़ी को क्षेत्र के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

    प्रेम ने बताया कि इस ऐतिहासिक पुल की प्रतिकृति तैयार करने में उन्हें काफी समय और मेहनत लगी। इस दौरान उन्हें अपने अतीत की यादों को फिर से जीने का अवसर भी मिला। उन्होंने बताया कि उस समय इस पुल का जनजीवन में महत्वपूर्ण स्थान था। ऐतिहासिक संदर्भों के अनुसार, बिलासपुर रियासत की रानी अपने मायके जाने के लिए इसी पुल का उपयोग करती थीं, जबकि राजा औहर की ओर शिकार के लिए इसी मार्ग से जाया करते थे। उस समय बिलासपुर की बसें भी इसी पुल से होकर गुजरती थीं, जबकि आम लोग भी आवागमन के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते थे।

    #ArtCompetition #BhanzwaniBridge #Bilaspur #CulturalHeritage #himachalpradesh #LocalArt #NalwariFair #NalwariMela #WallPainting #YoungArtists
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur:  पंचायती राज चुनाव 2026: नामांकन पत्रों की जांच पूरी, 21 नामांकन रद्द, 4682 उम्मीदवार मैदान में

    May 13, 2026

    Himachal : सीमेंट 15 रुपये महंगा, सरिया भी चढ़ा,घर बनाना हुआ और मुश्किल

    April 7, 2026

    Kangra Earthquake Mockdrill : भूकंप आए तो क्या करें? बिलासपुर में मॉक ड्रिल से लोगों को सिखाए गए उपाय

    April 5, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में नगर निकाय चुनाव: वार्डवार आरक्षण रोस्टर जारी, जानें किस वार्ड में क्या आरक्षण

    March 31, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 29, 2026

    Bilaspur: बिलासपुर में 29 मार्च से एचपीवी टीकाकरण अभियान, 2735 किशोरियों को लगेगा टीका

    March 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.