Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय मंत्रियों से महत्वपूर्ण भेंट, राज्य की वित्तीय और हवाई कनेक्टिविटी आवश्यकताओं पर किया आग्रह

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamJuly 14, 2025Updated:November 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से अलग-अलग भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

    राज्य की ऋण सीमा बढ़ाने और आपदा राहत के लिए सहायता की मांग

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर प्रदेश की वित्तीय स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने हालिया भारी वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान का हवाला देते हुए प्रदेश की ऋण सीमा बढ़ाने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्रालय में लंबित प्रदेश से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की।


    हवाई संपर्क सुदृढ़ करने हेतु केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की भेंट

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात कर हिमाचल में हवाई संपर्क को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। उन्होंने दिल्ली-शिमला-धर्मशाला रूट पर नियमित उड़ानों की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि वर्तमान में ये उड़ानें सप्ताह में केवल तीन दिन संचालित हो रही हैं, जिससे पर्यटकों को असुविधा हो रही है।
    उन्होंने धर्मशाला एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू करने और कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार हेतु विशेष सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ हुई पूर्व बैठक का उल्लेख करते हुए इस मुद्दे को दोहराया।
    इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने चार नए हेलिपोर्ट निर्माण, शिमला एयरपोर्ट का विस्तार, वॉच ऑवर समय सीमा बढ़ाने, डॉर्नियर विमानों की तैनाती और शिमला के लिए अतिरिक्त एयरलाइन ऑपरेटरों को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
    इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    #CivilAviationIndia #HimachalPradeshNews #TourismDevelopment #धर्मशाला_एयरपोर्ट #मुख्यमंत्री_सुखविंद्र_सिंह_सुक्खू #शिमला_उड़ानें #हवाई_संपर्क_विकास #हिमाचल_विकास #हिमाचल_वित्तीय_सहायता
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026

    Himachal : रंगस-लठियानी मार्ग को NH बनाने की मांग, सांसद ने संसद में उठाया मामला

    March 18, 2026

    Shimla: हिमाचल में कॉलेजों की इंटरनल रैंकिंग जारी, हमीरपुर नंबर-1, संजौली दूसरे स्थान पर

    March 18, 2026

    Shimla : आर्थिक संकट में सरकार का बड़ा फैसला, कैबिनेट रैंक खत्म, 20% वेतन रोका

    March 17, 2026

    Shimla : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वाहनों में काली फिल्म पर सख्ती बढ़ाई, होंगे चालान

    March 16, 2026

    Mandi : न्यायिक व्यवस्था को अस्पतालों की तर्ज पर करना होगा काम : जस्टिस सूर्यकांत

    March 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 0 0 5 3 0
    Users Today : 198
    Total Users : 100530
    Total views : 203757
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.