Shimla : मुख्यमंत्री सुक्खू ने रंगों के पर्व होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया, सभी को दीं शुभकामनाएं

एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया , PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, विधायक एवं धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान और बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पावन पर्व को अपने जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक बताया।


शिमला में होली पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को गुलाल लगाते पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह। साथ में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। फोटो : विभाग

होली के इस पर्व पर मुख्यमंत्री ने समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को बढ़ावा देने की बात की। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार न केवल रंगों का उत्सव है, बल्कि यह विभिन्न संस्कृतियों और समुदायों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने का अवसर भी है। रंगों से भरी यह खुशी और उल्लास की बेला हमारे दिलों में प्रेम और सौहार्द की भावना को उत्पन्न करती है।

शिमला में होली पर्व में एक साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। फाेटो : विभाग

मुख्यमंत्री ने इस दिन को राज्य और देश में अमन, चैन और सौहार्द की भावना को बढ़ाने के रूप में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमे यह सिखाता है कि किसी भी प्रकार की बाधाओं और भेदभाव को भूलकर सभी को एक दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने सभी को अपने परिवारों के साथ होली का त्योहार मनाने और इस मौके पर एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान का आदान-प्रदान करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *