Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • सोलन
      • सिरमौर
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • ऊना
      • कांगड़ा
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    शिमला

    Shimla: शिमला में प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ, यात्रियों के लिए बढ़ी सुरक्षा और पारदर्शिता

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला के आईएसबीटी टूटीकंडी से प्री-पेड टैक्सी सेवा शुरू की। यह सेवा यात्रियों को पारदर्शिता और सुरक्षा प्रदान करती है और शिमला व चंडीगढ़ तक कवर करती है।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamMarch 10, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा टूटीकंडी से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू प्री-पेड टैक्सी सेवा का शुभारंभ करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला

    शिमला के अंतर्राज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) टूटीकंडी से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के लिए प्री-पेड टैक्सी सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया।

    इस नई सुविधा के तहत यात्री आईएसबीटी टूटीकंडी स्थित प्री-पेड टैक्सी काउंटर से अपनी टैक्सी बुक कर सकते हैं। काउंटर पर भुगतान करने के बाद उन्हें एक भुगतान पर्ची दी जाएगी, जिसे टैक्सी चालक को दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बाद चालक तय गंतव्य तक यात्री को सुरक्षित रूप से पहुंचाएंगे। वापसी पर चालक पर्ची को काउंटर पर जमा कर देगा और भुगतान प्राप्त करेगा।

    इससे यात्रियों को किराए को लेकर किसी प्रकार की असुविधा या विवाद का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि किराया पहले ही अदा किया जाएगा। प्री-पेड टैक्सी सेवा शिमला शहर के 26 प्रमुख स्थानों को कवर करेगी और इसमें चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तथा चंडीगढ़ शहर भी शामिल हैं। इस सेवा में कुल 115 वाहन शामिल होंगे, जिनका संचालन टैक्सी यूनियन द्वारा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा,

    “यह पहल पारदर्शिता सुनिश्चित करेगी क्योंकि किराया दरें परिवहन विभाग द्वारा अधिसूचित की गई हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय निवासियों को भी इसका लाभ मिलेगा।”

    इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेन्द्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    #ChandigarhConnection #ISBTTutikandi #PrepaidTaxiService #SafeTravel #Shimla #SukhvinderSinghSukhu #TourismShimla #Transparency
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Shimla Drug Case : गोवा से शिमला पहुंचा एक करोड़ का एलएसडी, अंतरराज्यीय नेटवर्क से उठे पुलिस व्यवस्था पर सवाल

    March 15, 2026

    Shimla : स्कूल मर्जर से प्रभावित छात्रों को मिलेगी परिवहन सुविधा, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देश

    March 14, 2026

    Nahan : एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी, गर्भवती महिला ने दिया बच्ची को जन्म

    March 14, 2026

    Shimla : जुब्बल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के दो तस्कर 44.15 ग्राम चिट्‌टे के साथ गिरफ्तार

    March 13, 2026

    Himachal : शिमला में एक करोड़ की एलएसडी ड्रग बरामद, सिरमौर की युवती और पंजाब का तस्कर गिरफ्तार

    March 12, 2026

    Shimla : एचपीयू ने जारी की यूजी-पीजी परीक्षाओं की डेटशीट, 28 मार्च से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं

    March 12, 2026

    Shimla : आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी शुरू, 30 से 50 हजार में होंगे हाईटेक ऑपरेशन

    March 11, 2026

    Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

    March 11, 2026

    Shimla : मनलोग-बड़ोग गांव को दाड़लाघाट में शामिल करने की अधिसूचना रद्द, हाईकोर्ट ने उठाया सवाल

    March 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    0 9 9 6 3 9
    Users Today : 5
    Total Users : 99639
    Total views : 202343
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Useful Links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    ⭐ © 2025 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.