Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shimla: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये विधवा-अनाथ सेस, विधानसभा में विधेयक पारित
    • Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
    • दैनिक राशिफल 24 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Rampur Bushahr: सर्वपल्ली बीएड व एमएड कॉलेज नोगली में शहीदी दिवस मनाया गया
    • Himachal Cabinet Meeting : पंचायती राज में बड़ा बदलाव, नशे की तस्करी में शामिल लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे
    • Rampur Bushahr: ग्राम नरैण में FMD-जागरूकता एवं पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन
    • Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप
    • Shimla: नशे के कारोबार से अर्जित संपत्तियों की होगी जांच, “ड्रग फ्री हिमाचल” ऐप से जागरूक होंगे छात्र
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Rampur Bushahr: सीटू रामपुर की विस्तारित बैठक में चार लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तय

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 6, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित बैठक में भाग लेते पदाधिकारी व कार्यकर्ता

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर के किसान–मजदूर भवन चाटी में सीटू क्षेत्रीय समन्वय समिति की विस्तारित बैठक नील दत्त शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान दिनेश मेहता को संयोजक तथा नील दत्त शर्मा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया। सभी यूनियनों के अध्यक्ष एवं महासचिवों को समिति का सदस्य बनाया गया।

    बैठक को संबोधित करते हुए सीटू जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिनेश मेहता और नील दत्त शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार लेबर कोड को मजदूर विरोधी और पूंजीपति परस्त बताया। उन्होंने कहा कि इन कानूनों के खिलाफ आने वाले समय में देशव्यापी आंदोलन किए जाएंगे, जिसके तहत रामपुर क्षेत्र में भी यूनियन स्तर पर प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

    नेताओं ने कहा कि वेतन कोड 2019, औद्योगिक संबंध कोड 2020, सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य स्थिति कोड 2020 – ये चारों कानून मजदूरों के लोकतांत्रिक अधिकारों, सुरक्षा, वेतन और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर करते हैं। सरकारी अधिसूचनाओं के आधार पर लागू किए गए इन कोडों से संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के मजदूरों पर ठेका, अस्थायी और फिक्स्ड-टर्म रोजगार का दबाव बढ़ेगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि औद्योगिक संबंध कोड 2020 के तहत हड़ताल के अधिकार को लगभग निष्प्रभावी कर दिया गया है, वहीं 300 तक कर्मियों वाले प्रतिष्ठानों में बिना अनुमति छंटनी की छूट देकर स्थायी रोजगार की सुरक्षा समाप्त की जा रही है।

    सामाजिक सुरक्षा कोड 2020 को लेकर उन्होंने कहा कि असंगठित, प्रवासी, गिग और प्लेटफॉर्म मजदूरों के लिए वास्तविक सुरक्षा की गारंटी स्पष्ट नहीं है। वहीं व्यावसायिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य कोड 2020 में निरीक्षण व्यवस्था को कमजोर कर मजदूरों की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डाला गया है।

    सीटू नेताओं ने कहा कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के निरंतर विरोध के बावजूद सरकार ने इन कानूनों को एकतरफा तरीके से लागू किया है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया का खुला उल्लंघन है। बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि चारों लेबर कोड तुरंत वापस लिए जाएं, पुराने श्रम कानूनों को बहाल किया जाए और किसी भी श्रम सुधार पर भारतीय श्रम सम्मेलन जैसे मंचों पर व्यापक चर्चा के बाद ही निर्णय लिया जाए।

    #CITU #FourLabourCodes #HimachalNews #LabourCodeProtest #MazdoorAandolan #RamapurUpdates #RamPurNews #TradeUnionMovement #WorkersRights
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026

    Rampur Bushahr: दत्तनगर में दूध उत्पादकों का चक्का जाम: भुगतान में देरी और मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन

    March 16, 2026

    Shimla : विजिलेंस को RTI से बाहर करने पर सियासत गरम, विपक्ष ने जताया विरोध

    March 16, 2026

    झाकड़ी में एसजेवीएन कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का आठवां सम्मेलन, 49 सदस्यीय कमेटी का गठन

    March 8, 2026

    AI Impact Summit 2026 विवाद : मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की हो निष्पक्ष जांच : रणधीर

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 1 7 1
    Users Today : 42
    Total Users : 101171
    Total views : 204898
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.