एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
स्प्रिंग डेल स्कूल खनेरी रामपुर की वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन दत्तनगर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में किया गया। कार्यक्रम में नव चेतना समिति के अध्यक्ष एच.के. आनंद व रमा आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य मनीष आनंद, उप प्रधानाचार्य आशा सोफ्टा, मीनाक्षी कॉल, मुख्य समन्वयक चिंतामणि देष्टा, स्कूल प्रबंधक संजीव रांझा तथा समस्त अध्यापक वर्ग एवं कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
मीट की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें अंडर-14 वर्ग में लिबर्टी सदन प्रथम, जस्टिस सदन द्वितीय और फ्रेटरनिटी सदन तृतीय रहा। वहीं अंडर-19 वर्ग में फ्रेटरनिटी सदन प्रथम, लिबर्टी सदन द्वितीय और जस्टिस सदन तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में अंडर-14 में दृष्टि नेगटा (जस्टिस), तान्या (लिबर्टी), अंशिका (जस्टिस), राघव (इक्वलिटी), एंजेल ठाकुर (लिबर्टी) और निर्मित (इक्वलिटी) विजेता रहे। ऊंची कूद में रिद्धिमा (जस्टिस), रुचि निधि नेगी (फ्रेटरनिटी), उज्जवल पाल्सरा (इक्वलिटी), सुजल ठाकुर (फ्रेटरनिटी) और आरव सेन एंड (लिबर्टी) ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त सानवी नेगी (फ्रेटरनिटी), सानवी वशिष्ठ (लिबर्टी) और शिवांगी (जस्टिस) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले, शॉट पुट और डिस्कस थ्रो जैसी ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाएँ भी आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। एथलेटिक मीट उत्साहपूर्ण व अनुशासित माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
