एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का 17वां त्रैवार्षिक अधिवेशन अध्यक्ष रमाकांत शर्मा की अध्यक्षता में बीकानेर (गंगाशहर), राजस्थान में 15–16 नवंबर को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल भाऊ बागडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रविन्द्र हमेंते तथा प्रभारी वी.आर. वाछाणी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। इस राष्ट्रीय आयोजन में विभिन्न राज्यों से लगभग 1000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के सुभाष वर्मा को भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, जिसकी घोषणा के बाद पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। वे जिला मंडी के गाँव एवं डाकघर तुलाह के किसान परिवार से संबंध रखते हैं। प्रारम्भिक शिक्षा गाँव में प्राप्त करने के बाद उन्होंने तीन विषयों में स्नातकोत्तर तथा हिन्दी में एम.फिल. किया। लगभग 35 वर्षों की संगठनात्मक यात्रा में उन्होंने एक साधारण कार्यकर्ता से राष्ट्रीय स्तर तक का महत्वपूर्ण सफर तय किया है। उनका जीवन गरीब एवं निराश्रित लोगों की सेवा को समर्पित रहा है।
हिमाचल प्रदेश से लगभग 50 प्रतिनिधियों ने अधिवेशन में भाग लिया। हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, महामंत्री हरीश कुमार पराशर, कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा सहित अजय कुमार, प्रकाश चंद, संजीव कटवाल, शेष राम ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, नरेश कुमार, रीना देवी, प्रियंका वर्मा, राजेंद्र ठाकुर, मेहर चंद, राजन वर्मा, मनोज ठाकुर, रणबीर ठाकुर, भागमल, नरैण सिंह, कुंदन लाल, धर्म प्रकाश, कुलदीप कुमरा व श्याम लाल शर्मा आदि ने सुभाष वर्मा को यह दायित्व सौंपने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
