एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी धर्मपत्नी डॉ. अमरीन कौर के साथ सुन्नी दशहरा उत्सव का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं और इन्हें सहेजना हमारा कर्तव्य है।
सुन्नी से चंडीगढ़ पीजीआई के लिए सीधी बस सेवा
मंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सुन्नी से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इससे शिमला ग्रामीण और करसोग क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
सड़क और पुल निर्माण को मिली नई मंजूरी
देवी धार मोड़ से नया सेर तक सड़क निर्माण हेतु ₹14 करोड़ स्वीकृत। बडमैन-बसंतपुर सड़क का मेटलिंग कार्य ₹7 करोड़ की लागत से पूर्ण। शील-शडो सड़क (गढ़काहन) के लिए ₹6.07 करोड़ और डुमेहर-नावी सड़क के लिए ₹6 करोड़ की स्वीकृति।
आधुनिक पुस्तकालय निर्माण की घोषणा
राजा वीरभद्र सिंह सामुदायिक भवन, हनुमान मंदिर परिसर में ₹1 करोड़ की लागत से एयर-कंडीशंड पुस्तकालय बनाया जाएगा जिससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
पेयजल योजनाओं पर जोर
सुन्नी क्षेत्र के लिए ₹25 करोड़ की पेयजल योजना का लोकार्पण जल्द। सराज क्षेत्र की केल बगड़ी के लिए ₹36 करोड़ की योजना निर्माणाधीन।
अन्य मरम्मत कार्यों के लिए स्वीकृति
सुन्नी-थली पुल की मरम्मत हेतु ₹10 करोड़, एसडीएम कार्यालय सुन्नी की मरम्मत हेतु ₹14 लाख, नगर पंचायत कार्यालय सुन्नी की मरम्मत हेतु ₹50 लाख, नगर क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के लिए ₹50 लाख
मेला समिति को ₹1 लाख की प्रोत्साहन राशि
मंत्री ने मेला समिति को ₹1 लाख देने की घोषणा की और उत्सव के सफल आयोजन की सराहना की।
इस अवसर पर उन्होंने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी निरीक्षण किया।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, उपाध्यक्ष श्याम देवी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, उपमंडल अधिकारी, तहसीलदार, पार्षदगण एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
