Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर में 15 अप्रैल को होगी हिमालयन टाइटल फाइट, जितेंद्र ठाकुर व अक्षय चहल हाेगें आमने-सामने
    • Rampur Bushahr: रामपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, 25 यूनिट रक्त एकत्र
    • Rampur Bushahr: बुशहर बीएड संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में कलाम व टैगोर सदन विजेता
    • Shimla: आपदा न्यूनीकरण के तहत 20.70 करोड़ के 4 प्रस्तावों पर मंथन, उपायुक्त ने दिए सुधार के निर्देश
    • Rampur Bushahr: स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी में शिक्षकों के लिए कार्यशाला, छात्रों के स्वास्थ्य व समग्र विकास पर जोर
    • Kotkhai: कोटखाई में 5.36 करोड़ से बन रहे बीडीओ कार्यालय का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया निरीक्षण
    • Shimla: बच्चों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं मंजूर: उपायुक्त अनुपम कश्यप, बिना लेबल खाद्य पदार्थों पर सख्ती के निर्देश
    • Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    तरनतारन लॉ कॉलेज में छात्रा की गोली मारकर हत्या, आरोपी छात्र ने खुद को भी मारी गोली

    पंजाब के तरनतारन स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में छात्र ने सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी शूट कर लिया। एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका, कॉलेज सुरक्षा पर उठे सवाल।
    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 10, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | पंजाब 

    पंजाब के तरनतारन जिले से बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सोमवार सुबह गांव उस्मा स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में एक छात्र ने क्लासरूम के भीतर अपनी सहपाठी छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और इसके तुरंत बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

    मृतका की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है, जो नौशहरा पन्नुआं की रहने वाली थी। आरोपी युवक प्रिंस राज सिंह गांव मालियां का निवासी और उसी कॉलेज का छात्र था। पुलिस के अनुसार वारदात सुबह करीब सवा नौ बजे उस समय हुई जब क्लास चल रही थी। अचानक गोलियों की आवाज से छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई और कई छात्राएं जान बचाकर क्लासरूम से बाहर भागीं।

    बैग में पिस्टल लाकर की वारदात

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक पिस्टल बैग में रखकर कॉलेज पहुंचा था। उसने पहले छात्रा के सिर पर गोली मारी और फिर उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। कुछ ही सेकंड में पूरी वारदात हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कॉलेज को सील किया गया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के पीछे एकतरफा प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। आरोपी छात्रा को पहले भी कई बार प्रपोज कर चुका था, लेकिन छात्रा हर बार मना कर देती थी। रविवार को भी फोन पर प्रस्ताव देने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    घटना के बाद कॉलेज प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने पूछा है कि एक छात्र हथियार लेकर कॉलेज परिसर और क्लासरूम तक कैसे पहुंच गया। छात्रा के परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। परिवार के अनुसार संदीप कौर पढ़ाई में होनहार थी और जज बनना चाहती थी। पिता के निधन के बाद परिवार ने मेहनत से उसकी पढ़ाई जारी रखी थी। इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। पुलिस का कहना है कि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। यह वारदात शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    #CrimeNews #LawCollegeMurder #PunjabNews #StudentMurder #TarnTaran
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

    March 30, 2026

    Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े

    March 30, 2026

    Kangra Road Accident : शाहपुर में खाई में गिरी कार, शिक्षक समेत 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

    March 28, 2026

    Shimla Drug Case: पंजाब से नशा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 2 माह में 11 बड़े तस्कर दबोचे

    March 25, 2026

    Double Death Case : युवक ने युवती की हत्या के बाद खुद फंदा लगाकर की थी आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

    March 24, 2026

    Shimla: बसंतपुर में बिहार के युवक का शव बरामद, साथियों पर हत्या का आरोप

    March 23, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Palampur Suicide Case : प्राइवेट कॉलेज के क्लासरूम में छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 9 3 3
    Users Today : 2
    Total Users : 101933
    Total views : 206237
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.