एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला
हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों ने समाज सेवा की भावना के साथ एक सराहनीय पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में महत्त्वपूर्ण अंशदान दिया है। पीटीए रेगुलर टीचर्स यूनियन हिमाचल प्रदेश ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को 3.79 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विवेक मेहता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसी प्रकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने भी राहत कोष के लिए 1.51 लाख रुपए का योगदान दिया। संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार नेगी और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर यह राशि सौंपी। मुख्यमंत्री ने दोनों संगठनों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान आपदा प्रबंधन और जरूरतमंदों की सहायता में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से इसी प्रकार समाजसेवा के कार्यों में भागीदारी की अपील की और योगदान को प्रेरणास्रोत बताया।
