रामपुर बुशहर। सीआईएसएफ की झाकड़ी और रामपुर बायल इकाइयों ने एसजेवीएनएल के सहयोग से राष्ट्रीय अग्निसेवा दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर बाम्बे डाॅकयार्ड में हुए भीषण अग्नि दुर्घटना में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और शहीद स्तंभ पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। झाकड़ी परियोजना के प्रमुख आशुतोष बहुगुणा और रामपुर बायल के प्रमुख विकास मारवा ने सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार के साथ सुरक्षा और अग्निशमन शाखा के जवानों को ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करने की शपथ दिलाई। साथ ही, बुकलेट, पम्फलेट और बैनर का विमोचन किया गया। इस वर्ष की थीम “एकजुट हों, अग्नि सुरक्षित भारत को प्रज्वलित करें” के तहत 14 से 20 अप्रैल तक राष्ट्रीय अग्नि सेवा सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट ने परियोजना कर्मचारियों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और आसपास के ग्रामीणों से सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।
Trending
- Sirmaur Road Accident : रेणुका में ऑल्टो कार 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत
- Himachal Drug Case : तीन माह के मासूम को घर छोड़ चिट्टा लेने पंजाब गए दंपती, वापसी में पुलिस के हत्थे चढ़े
- दैनिक राशिफल 30 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
- Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी
- Bilaspur: बिलासपुर में HPV टीकाकरण अभियान शुरू: 14-15 वर्ष की 2735 किशोरियों को लगेगा टीका
- Kullu: जनकल्याण योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, कुल्लू में बोले अनुराग शर्मा
- Rampur Bushahr: लालसा व डन्सा पंचायतों में नशा मुक्ति को लेकर अहम बैठक, CCTV और जागरूकता अभियान पर जोर
- Shimla: हिमाचल यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में फीस में 10-15% और परीक्षा शुल्क 50% बढ़ा, नए सत्र से लागू
