एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी
विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध हुआ है। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (HPSEDC), जो कि प्रदेश सरकार का उपक्रम है, द्वारा नून फूड LLC (किराना एवं फूड डिलीवरी कंपनी) में डिलीवरी राइडर्स की सीधी भर्ती की जा रही है।
22 नवंबर तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
इच्छुक उम्मीदवारों को 22 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा।
फॉर्म लिंक: https://forms.gle/F4H9GgWcNnvqUdF76
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी, अक्षय कुमार ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया JSDC Group of Companies के माध्यम से संचालित की जा रही है।
वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 2500 दिरहम, साथ में कमीशन और टिप्स भी प्राप्त होंगे। कुल मासिक आय लगभग 70,000 से 1,00,000 रुपये तक हो सकती है।
कार्य समय: 10 घंटे प्रतिदिन, सप्ताह में 6 दिन, सुबह और शाम — दोनों शिफ्ट में कार्य।
पात्रता व आवश्यक योग्यताएँ
केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं
न्यूनतम योग्यता: 10वीं पास
बेसिक इंग्लिश का ज्ञान आवश्यक
फ्रेशर और अनुभवी, दोनों आवेदन योग्य
आयु सीमा: 20 से 37 वर्ष
चेहरे व गर्दन पर टैटू स्वीकार्य नहीं
रंग-अंधता अस्वीकार्य
क्लीन शेव आवश्यक, पगड़ी स्वीकार्य, पर हेलमेट पहनना अनिवार्य
गियर वाली मोटरसाइकिल का वैध ड्राइविंग लाइसेंस कम से कम एक वर्ष तक मान्य होना चाहिए
यूएई ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क
तैनाती के बाद अभ्यर्थियों को यूएई ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया जाएगा।
इसके लिए कुल 5500 दिरहम शुल्क निर्धारित है—
1000 दिरहम प्रस्थान के समय
शेष 4500 दिरहम 500-500 दिरहम की 9 मासिक किस्तों में वेतन से काटे जाएंगे
बिना वैध पासपोर्ट वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
अन्य शुल्क
चयनित अभ्यर्थियों को विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित 35,400 रुपये (GST सहित) तथा 1500 रुपये चिकित्सा शुल्क का भुगतान करना होगा।
संपर्क
अधिक जानकारी व सहायता के लिए संपर्क करें: 01905-235508








