Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    • दैनिक राशिफल 22 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश
    • Rampur Bushahr: देवठी में धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ. बीआर अम्बेडकर जयंती, सिटी पॉइंट बना आयोजन स्थल
    • Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा
    • दैनिक राशिफल 21 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Mandi: सकोर में उहल पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन का बदलेगी अलाइनमेंट, उपमुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 12, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी शहर के लिए उहल नदी से संचालित पेयजल आपूर्ति योजना का निरीक्षण करते हुए

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंडी शहर के लिए उहल नदी से संचालित महत्वपूर्ण पेयजल आपूर्ति योजना के तहत सकोर गांव के समीप क्षतिग्रस्त मुख्य पाइपलाइन का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूस्खलन प्रभावित इस क्षेत्र में स्थायी समाधान अपनाते हुए शहर की पेयजल आपूर्ति बिना रुकावट जारी रखी जाए।

    उन्होंने बताया कि हाल की भारी बारिश और जल–त्रासदी के दौरान पहाड़ दरकने से लगभग 28 किलोमीटर लंबे पाइपलाइन मार्ग में कई स्थानों पर बार-बार नुकसान हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी की विशेषज्ञ टीम से विस्तृत निरीक्षण करवाया गया है। विशेषज्ञों की सिफारिशों के आधार पर पाइपलाइन के री-अलाइनमेंट का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सकोर गांव के पास भूस्खलन लगातार सक्रिय रहने के कारण मौजूदा लाइन को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में भूस्खलन क्षेत्र को बाइपास करते हुए 450 मिलीमीटर व्यास की लगभग 970 मीटर लंबी नई ग्रैविटी मेन लाइन बिछाई जाएगी। इससे न केवल जल आपूर्ति निर्बाध होगी बल्कि बार-बार होने वाली मरम्मत पर खर्च होने वाली राशि में भी कमी आएगी, जिससे योजना और अधिक टिकाऊ बनेगी।

    जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सकोर क्षेत्र में लगभग 300 मीटर भूभाग निरंतर खिसकने से सड़क और पाइपलाइन दोनों को भारी क्षति पहुंच रही है। रियागड़ी से मंडी तक यह योजना प्रतिदिन 16 एमएलडी पानी की आपूर्ति करती है, जिससे शहर की 50 हजार से अधिक आबादी को पेयजल मिलता है। इसलिए स्थायी समाधान आवश्यक है।

    निरीक्षण के दौरान जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता उपेंद्र वैद्य, एसडीएम रूपिंद्र कौर, मिल्क फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    #GroundReport #himachalpradesh #HimachalUpdates #IITMandi #JalShaktiDepartment #MandiNews #MLDWaterSupply #MukeshAgnihotri #PipelineRealignment #SkorVillage #UhelPeyjalYojna #WaterSupply
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 8 8 5
    Users Today : 116
    Total Users : 100885
    Total views : 204363
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.