एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तकलेच में आयोजित अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय माइनर गेम्स प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में जिला शिमला के 21 खंडों से आए लगभग 850 छात्र खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, जूडो और कुश्ती जैसे प्रमुख खेलों का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान विधायक नंद लाल ने विद्यालय को ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि भेंट की और ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के लिए ₹1.5 लाख की घोषणा भी की। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नेक राम चौहान ने मुख्य अतिथि को टोपी, मफलर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।
विशिष्ट अतिथियों में त्रिलोक भलुनी (जिला परिषद सदस्य), अनिरुद्ध सिंह बिष्ट (महासचिव, जिला कांग्रेस शिमला) सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मंच संचालन की जिम्मेदारी मशोबरा खंड के खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने निभाई। पीईटी कमलेश और एसएमसी की मदद से प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
इस अवसर पर बबलू (अध्यक्ष, एसएमसी), राजेश लार्जु (सदस्य, ग्रिविएंस कमेटी), कुकू शर्मा (एक्सईन, विद्युत बोर्ड), राजेंद नेगी (बीडीओ रामपुर), राजेश चौहान (एडीपीओ), जवाहर शर्मा (जिला खेल प्रभारी), जानकी दास, पुरुषोत्तम (एसएचओ तकलेच), नेहा सहित कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में स्थानीय छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया।