एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष पर बुधवार को रामपुर में भव्य मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 500 छात्र और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने और खेलों के प्रति प्रेरित करने का संदेश देना था। मैराथन को तीन वर्गों में बांटा गया था। इनमें अंडर-14 वर्ग: 4 किलोमीटर दौड़, अंडर-19 वर्ग: 8 किलोमीटर दौड़, ओपन आयु वर्ग: लंबी दूरी की दौड़ शामिल है। मुख्य अतिथि एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने चौधरी अड्डा, रामपुर से हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की।
🥇 अंडर-19 वर्ग के विजेता
-
छात्र वर्ग: रजत (प्रथम), दिवेश (द्वितीय), कुनाल (तृतीय)
-
छात्रा वर्ग: तनिषा (प्रथम), गुंजन (द्वितीय), मानसी (तृतीय)
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को ₹6,000, द्वितीय स्थान वालों को ₹5,000, और तृतीय स्थान पर रहे खिलाड़ियों को ₹4,000 की नकद राशि व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
🥈 अंडर-14 वर्ग के विजेता
-
छात्र वर्ग: हरिओम (प्रथम), अभय शर्मा (द्वितीय), अभिकृत (तृतीय)
-
छात्रा वर्ग: नव्या (प्रथम), अवनि (द्वितीय), अलिश्व (तृतीय)
इस वर्ग में विजेताओं को क्रमशः ₹4,000, ₹3,000 और ₹2,000 व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
🏆 आयु समूह वर्ग के विजेता
-
पुरुष वर्ग: अमित कुमार (प्रथम), प्रवीण कुमार (द्वितीय), विकास (तृतीय)
-
महिला वर्ग: सरस्वती (प्रथम), दीपिका (द्वितीय), अक्षीफोर (तृतीय)
विजेताओं को ₹8,000, ₹6,000 और ₹4,000 की पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
डीएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं और समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं।
