एआरबी टाइम्स ब्यूरो
शिमला और आसपास के क्षेत्रों में नशे का जाल फैलाने वाले एक और तस्कर को ठियोग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ठियोग बाईपास से 76 ग्राम चिट्टा बरामद होने के मामले में आगे की जांच के तहत की गई। बीते 9 जनवरी को ठियोग बाईपास से एक आरोपी को 76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने एक सप्लायर का नाम उजागर किया, जो देहरादून से इस अवैध कारोबार को चला रहा था।
देहरादून से गिरफ्तार हुआ सप्लायर
ठियोग पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत देहरादून रवाना हुई और आरोपी हर्ष वर्मा (23) को हिरासत में लिया। हर्ष वर्मा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के भूतेश्वर मंदिर रोड, तोता चौक, शिवेंद्र विहार कॉलोनी का निवासी है, और वर्तमान में देहराखास, पटेलनगर, उत्तराखंड में रह रहा था।
शिमला में फैला था तस्करी का नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि हर्ष वर्मा शिमला और उसके आसपास के इलाकों में चिट्टा सप्लाई करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Trending
- Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
- Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
- Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
- Mandi Accident: पंडोह डैम के पास हादसा, बस-कार भिड़ंत में 2 की मौत, 2 गंभीर
- Rampur Bushahr: काशापाट की दिव्या कश्मीरी की बड़ी सफलता: IIM लखनऊ से पढ़ाई के बाद Fortune 500 कंपनी में नौकरी
- Shimla: हिमाचल में बिजली सस्ती, 1 अप्रैल से 1 पैसा प्रति यूनिट कम
- Bilaspur : SIS India में 120 पदों पर भर्ती, 27-28 मार्च इंटरव्यू
- दैनिक राशिफल 26 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें