ADVERTISE WITH US
📢 ARB Times के साथ अपने व्यापार को नई पहचान दें | विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9418210413 | ✉ editor@arbtimes.in | arbtimeshp@gmail.com | 🌐 www.arbtimes.in

रामपुर में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का हो रहा पतन-कौल सिंह नेगी

November 9, 2025 4:57 PM
---Advertisement---

आरबी टाइम्स ब्यूरो 

 बुशहर।
रामपुर विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कौल सिंह नेगी ने कहा कि रामपुर व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था का ही पतन हो रहा है। रामपुर व ननखड़ी के दूर दराज क्षेत्रों में ग्रामीणों को सरकार विभागों में सुविधाएं नहीं मिल रही है। जिस कारण ग्रामीणों को बहुत सी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। 
उन्होंने कहा कि रामपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि रामपुर व ननखड़ी के बहुत से पशु औषधालयों में ताले लटके हुए हैं और नवंबर माह से ट्रैजरी भी बंद है। जिस कारण ठेकेदारों सहित आम आदमी भी खासा परेशान है। रामपुर व ननखड़ी में किसी प्रकार के विकास कार्य नहीं रहे है व ठेकेदारों को पेमेंट नहीं हो पा रही है। रामपुर व ननखड़ी के दूर दराज क्षेत्रों की डिस्पेंसरियों और औषधालयों में ताले लटके हुए हैं। जिसमें 15/20, सराहन, क्याओ, कूट, थैली चकटी, काशापाट, खमाड़ी, जुनी आदि में डिस्पेंसरी स्टाफ ही नहीं है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में आमदनी का मुख्य साधन पशुधन है। जिन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दूर दराज क्षेत्रों में कम से कम फार्मासिस्ट की तैनाती की जाए, ताकि पशु पालकों को राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि रामपुर में ट्रैजरी नवंबर माह से बंद पड़ी हुई है। लोनिवि के पास ठेकेदारों के 25 करोड़ और जल शक्ति विभाग के 10 करोड़ के करीब पेमेंट फंसी हुई। जिसका असर ठेकेदार पर तो पड़ ही रहा है साथ उसकी लेबर और दुकानदार भी इससे अछुते नहीं है। 
ननखड़ी में बीते एक साल से बीडीओ के पद सहित 29 पद खाली चल रहे हैं और 17 पंचायतों का जिम्मा चार सचिव के हवाले हैं। उन्होंने कहा कि ननखड़ी को पूर्व की जय राम ठाकुर सरकार ने लोनिवि का डिविजन दिया था, जो ग्रामीणों की मांग भी दिया गया था। अब इसे दोबारों खोल कर कांग्रेस सरकार लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सरकार से मांग की लोगों की समस्याओं को जल्द समाधान किया जाए।इस मौके पर रामपुर मंडल के अध्यक्ष नरेश चौहान, सराहन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन, विजय गुप्ता, दिनेश खमराल और पुरूषोतम सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment