Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: एसजेवीएन कबड्डी टूर्नामेंट: बीबीएमबी बनी विजेता, खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना
    • दैनिक राशिफल 27 मार्च 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • IPL Season 2026 : धर्मशाला को मिले 3 मैच, 11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से टकराएगी पंजाब किंग्स
    • Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया, पौधरोपण और मैराथन को दिखाई हरी झंडी
    • Rampur Bushahr: रामपुर के ननखड़ी की नन्ही प्रतिभा एंजल ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में मारी बाजी
    • Rampur Bushahr: 3% वेतन स्थगन के फैसले पर भड़का कर्मचारी संघ, सरकार से तुरंत वापसी की मांग
    • Mandi: पंडोह अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं का जोश, 1.6 किमी दौड़ में 286 अभ्यर्थी सफल
    • Rohru: रोहड़ू में नशे के खिलाफ मिनी मैराथन, युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Bilaspur: बिलासपुर में 48वीं इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट का शुभारंभ, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamDecember 8, 2025Updated:December 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    बिलासपुर के लुहणु ग्राउंड पहुंचने पर तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी का स्वागत करते स्वयं सेवक

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

    हिमाचल प्रदेश की 48वीं राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज एथलेटिक मीट का शुभारंभ आज बिलासपुर के लुहणु ग्राउंड में बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर कर रहा है। प्रदेश के 36 महाविद्यालयों से लगभग 500 खिलाड़ी इस खेल महोत्सव में भाग ले रहे हैं।

    उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर नियोजन, आवास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी रहे। उनके आगमन पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. पी.एस. कटवाल ने उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह की शुरुआत एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड कैडेट्स द्वारा स्वागत के साथ हुई। एथलेटिक मीट में 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर दौड़, रिले रेस, हाई जंप, पोल जंप, ट्रिपल जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

    खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाकर 300 रुपये और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की 500 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल की क्रिकेट खिलाड़ी रेणुका ठाकुर ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिसके लिए सरकार ने उन्हें एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी है और जल्द ही सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी। वहीं, कबड्डी खिलाड़ियों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन राशि की घोषणा की जाएगी।

    मंत्री ने बताया कि बिलासपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का हैंडबॉल टूर्नामेंट घुमारवीं में आयोजित होगा। उन्होंने बिलासपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को प्रदेश के चुनिंदा खेल केंद्रों में से एक बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र भविष्य में बड़ा खेल और पर्यटन केंद्र बनेगा। युवाओं को जीवन में मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी अपनाने का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही हिमाचल की असली ताकत है। साथ ही उन्होंने 11 दिसंबर को प्रस्तावित जन संकल्प सम्मेलन की जानकारी भी दी।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    #AthleticMeetHP #AthleticsIndia #BilaspurNews #BilaspurUpdates #himachalpradesh #HimachalSports #HPGovt #HPYouth #InterCollegeMeet #RajeshDharmani #SportsPromotion #YouthPower
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा

    March 22, 2026

    Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग

    March 22, 2026

    Rampur Bushahr : वन डे इंटर कॉलेज फैकल्टी क्रिकेट चैंपियनशिप में आनी और करसोग संयुक्त विजेता

    March 16, 2026

    ननखड़ी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने की रहेगी प्राथमिकता: रोहित ठाकुर

    March 7, 2026

    बुशहर कार्निवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में तांत्रा बॉयज का जलवा, झूम उठे दर्शक

    March 6, 2026

    Rampur Faag Mela : देव वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच निकली देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा

    March 6, 2026

    Rampur Bushahr : ऐतिहासिक फाग मेला आज से, चार दिन नाटी और वाद्ययंत्रों से गूंजेगा राज दरबार

    March 5, 2026

    जगत सिंह नेगी ने सांगला वैली के जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में की शिरकत

    March 3, 2026

    रामपुर के प्रमुख मेलों पर कॉफी टेबल बुक प्रकाशित होगी, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक

    February 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 1 4 3 3
    Users Today : 57
    Total Users : 101433
    Total views : 205349
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.