Shimla: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की प्रेस वार्ता: पर्यावरण, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण पर व्यापक अभियान की घोषणा

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

शिमला।  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता में कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा “मां के नाम पेड़” अभियान के तहत 15 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी 8009 बूथों पर वृक्षारोपण करेगी। प्रत्येक बूथ पर 11 पेड़ लगाए जाएंगे, इस प्रकार कुल 88,099 पेड़ रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक पार्टी का नहीं, बल्कि समाज और सरकार दोनों का संयुक्त प्रयास होना चाहिए। हिमाचल प्रदेश में प्लास्टिक बैन को सख्ती से लागू करने और अवैध रूप से हो रही पेड़ों की कटाई पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर भी बल दिया।

भाजपा के आगामी प्रमुख कार्यक्रम:

🔹 9 जून: संकल्प से सिद्धि अभियान
केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों, विशेषकर गरीब कल्याण, सुशासन और विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

🔹 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
योग दिवस के साथ-साथ “नो टू ड्रग्स” अभियान को जोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम प्रदेश के 171 मंडलों में आयोजित होगा। डॉ. बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को योग को 265 देशों तक पहुंचाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

🔹 23 जून: श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
प्रदेश के सभी 8009 बूथों पर “बूथ चौपाल” का आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा और 70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने हेतु अभियान चलाया जाएगा।

🔹 25 जून: आपातकाल की 50वीं बरसी
भाजपा इस दिन को “संविधान रक्षा संकल्प दिवस” के रूप में मनाएगी। कांग्रेस को संविधान विरोधी कृत्यों के लिए एक्सपोज किया जाएगा और युवाओं को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *