Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, June 11
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
मौसम

Shimla: रोहित ठाकुर ने कुड्डू पंचायत में आपदा से हुए नुकसान का लिया जायजा

ARB Times DeskBy ARB Times DeskSeptember 11, 2025Updated:October 26, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो

जुब्बल-कोटखाई (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की कुड्डू पंचायत का दौरा किया। इस क्षेत्र में हाल ही में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक नुकसान हुआ है। मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और राहत कार्यों की समीक्षा की।

रोहित ठाकुर ने जानकारी दी कि कुड्डू-सराजी मार्ग और शिलोल सड़क को बहाल कर दिया गया है। यह मार्ग सेब सीजन के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि बागवानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में इन्हीं सड़कों पर निर्भर रहना पड़ता है।

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष बरसात के मौसम में हिमाचल प्रदेश को अभूतपूर्व क्षति का सामना करना पड़ा है। केवल जुब्बल मंडल में ही सड़कों को लगभग 57 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि ऊपरी शिमला के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग — NH-705 (ठियोग-हाटकोटी) और NH-707 (हाटकोटी-पांवटा साहिब) — कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग और पुलिस की तत्परता से इन पर यातायात बहाल है।

सेब किसानों की प्राथमिकता:
सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए सभी संपर्क मार्गों को बहाल कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेब मंडियों तक समय पर पहुंचे, यह उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अन्य प्रभावित सड़कों को भी शीघ्र खोला जाए।

सेब खरीद केंद्रों की स्थिति:
“मंडी माध्यस्थता योजना” के तहत जुब्बल क्षेत्र के 28 खरीद केंद्रों में अब तक 11,000 मीट्रिक टन सेब की खरीद की जा चुकी है।

बिजली और पानी की व्यवस्था:
भारी बारिश से विद्युत और जल शक्ति विभाग की कई योजनाएं प्रभावित हुई हैं, लेकिन वर्तमान में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है और पेयजल योजनाएं आस्थाई रूप से शुरू कर दी गई हैं। बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

अन्य नुकसान:
इस आपदा में जुब्बल और सरस्वती नगर क्षेत्र के अंतर्गत 8 घर पूर्ण रूप से और 103 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार सभी प्रभावितों को नियमानुसार राहत प्रदान कर रही है।

स्थानीय जनता से संवाद:
रोहित ठाकुर ने सोलंग, पन्द्राणु, झलटा और गिलटाड़ी पंचायतों से आए ग्रामीणों से भी संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी:
उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी, डीएसपी रोहड़ू, बीडीओ जुब्बल, नायब तहसीलदार सरस्वती नगर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

#AppleSeason2025 #HimachalDisasterRelief #HimachalEducationMinister #HimachalPradeshDisaster #HimachalPradeshNews #JubbalKotkhai #KudduPanchayat #NH705 #NH707Damage #RohitThakur #ShilolRoadRestoration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: ननखड़ी में C ग्रेड सेब नहीं खरीद रहा HPMC, किसानों ने नालों में फेंके सेब, दी आंदोलन की चेतावनी
Next Article Rampur Bushahr: वन शहीद दिवस पर रामपुर में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्तदान
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Himachal Weather Update: 6 जून तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि का अलर्ट

June 1, 2026

Himachal Weather: ऊना में 44 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के स्कूलों का समय बदला

May 21, 2026

Himachal Weather Update: 5 जिलों में हीटवेव अलर्ट, कल से ओलावृष्टि और तूफान की चेतावनी

April 27, 2026

Himachal Weather Update: 24-25 अप्रैल को बारिश-बर्फबारी का यलो अलर्ट, 26 को तेज हवाएं; ऊना में 40°C पारा

April 24, 2026

Himachal Weather Update : शिमला में बारिश, अटल टनल-रोहतांग में बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

April 8, 2026

Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

March 20, 2026

Himachal Weather : हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, छह दिन बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

March 11, 2026

Himachal Weather : 11 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट

March 9, 2026

Shimla: अनुपम कश्यप ने आपदा मित्रों से किया संवाद, समाज में अहम भूमिका पर दिया जोर

February 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 3 6
Users Today : 1
Total Users : 111336
Total views : 222187
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.