Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पहली बार भाजपा का कब्जा, 5 वार्ड जीतकर बदला सियासी समीकरण
    • ननखड़ी में हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत
    • सिपुर मेला 2026: महिला कबड्डी में बाबा जोगों तो वॉलीबॉल में लव ब्रदर्स बनी चैंपियन
    • HPBOSE 10th Second Exam 2026: ड्यूल परीक्षा प्रणाली के लिए पात्रता तय, जानें कौन दे सकेगा दूसरा एग्जाम
    • दैनिक राशिफल 17 मई 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन
    • Rampur Bushahr: रामपुर महाविद्यालय में यूजीसी नेट/सेट एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कोचिंग शुरू
    • MC Election: नगर परिषद चुनाव 2026: ईवीएम वितरित, मतदान अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • रामपुर बुशहर
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    धर्म एवं संस्कृति

    Rampur Bushahr: रामपुर जिला स्तरीय फाग मेला 5 से 8 मार्च तक, देवी-देवताओं की नजराना राशि में 5 से 15% बढ़ोतरी

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    फाग मेले के आयोजन को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    रामपुर में आयोजित होने वाला जिला स्तरीय फाग मेला इस वर्ष 5 से 8 मार्च तक मनाया जाएगा। वीरवार को उपमंडलाधिकारी रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष स्थानीय देवी-देवताओं की नजराना राशि में 5 प्रतिशत तथा दूर-दराज से आने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। मेले का आयोजन पूर्व वर्षों की भांति ऐतिहासिक राज दरबार परिसर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग पर किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 5 मार्च को प्रातः 11 बजे देवी-देवताओं के आगमन के साथ होगा तथा समापन 8 मार्च को सायं 3 बजे देवी-देवताओं की विदाई के साथ किया जाएगा।

    इस वर्ष शिमला एवं कुल्लू जिलों के लगभग 20 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रित देवी-देवताओं की सूची तैयार कर परंपरा अनुसार उनके ठहराव स्थलों का चयन किया जाएगा। वहीं इस वर्ष मेले में लगने वाली दुकानों की बाेली राशि में भी दस फीसद की बढोतरी करने का निर्णय लिया गया।

    उपमंडलाधिकारी ने बताया कि फाग मेला रामपुर क्षेत्र की समृद्ध लोक परंपरा, देव संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐतिहासिक राज दरबार परिसर में आयोजित इस मेले में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं का स्वागत किया जाता है। मेले के दौरान ‘नाटी’ लोक नृत्य, पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। 7 मार्च को महिला मंडलों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश देंगी। बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चरल एवं पर्यावरण क्लब रामपुर के सौजन्य से रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

    मेले के खर्च की पूर्ति नगर परिषद द्वारा स्टॉल आवंटन से प्राप्त राजस्व और भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग से मिलने वाले अनुदान से की जाएगी। मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।बैठक में यातायात प्रबंधन, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था तथा देवी-देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं के ठहराव की व्यवस्थाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

    इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेंद्र नेगी, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बाबू राम नेगी, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गगन शर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर, क्लब अध्यक्ष राहुल सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    #AntiDrugAwareness #DevCulture #DistrictLevelFair #FagMela2026 #FolkCulture #himachalpradesh #MahilaMandal #Nati #RajDarbar #Rampur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Kangra Cyber Fraud: रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 16 लाख की ठगी

    May 16, 2026

    दैनिक राशिफल 26 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें

    April 26, 2026

    Shimla: रोहड़ू मेले के समापन पर विक्रमादित्य सिंह का बड़ा संदेश, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

    April 23, 2026

    Rohru: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला 2026 का भव्य आगाज़, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शुभारंभ

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: शिंगला में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, देव मिलन बना मुख्य आकर्षण

    April 19, 2026

    Rampur Bushahr: मानव एकता दिवस 24 अप्रैल को: सेवा, समरसता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश

    April 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 8 6 8 6
    Users Today : 109
    Total Users : 108686
    Total views : 217002
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.