Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rampur Bushahr: रामपुर के बोंडा (सराहन) में 60वां रक्तदान शिविर, ITBP जवानों ने जुटाई 43 यूनिट रक्त
    • Rampur Bushahr: रामपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन
    • Rampur Bushahr: श्रम संहिताओं के खिलाफ देशभर में ‘काला दिवस’, रामपुर समेत कई क्षेत्रों में मजदूरों का प्रदर्शन
    • HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश
    • HP Panchayat Election 2026 : नए आरक्षण नियम लागू, महिलाओं को 50% सीटें, 2011 जनगणना से तय होगा रोस्टर
    • Hamirpur News : भोरंज थाना के 2 कांस्टेबल निलंबित, चिट्टा तस्करों से सांठगांठ के आरोप में कार्रवाई
    • दैनिक राशिफल 01 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    • Shimla: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में अकादमिक भ्रष्टाचार पर CAG का खुलासा, SFI ने फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छेड़ा आंदोलन
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
      • आईपीएल-2026
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Shimla: कांग्रेस सरकार पंचायती राज चुनावों से भाग रही है: त्रिलोक जमवाल ने लगाए गंभीर आरोप

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamOctober 23, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    त्रिलोक जमवाल, प्रदेश भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक जमवाल ने कांग्रेस सरकार पर हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों से भागने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पंचायत चुनावों को टाल रही है क्योंकि उन्हें डर है कि इस बार वे प्रमुख पदों पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे।

    त्रिलोक जमवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कुल 3577 पंचायतें हैं, जिनका चुनाव इस साल दिसंबर में होना है। मौजूदा प्रतिनिधियों का कार्यकाल 23 जनवरी 2026 को समाप्त हो रहा है। संविधान के अनुसार, चुनाव आयोग को 23 जनवरी से पहले चुनाव करवाना अनिवार्य है। हिमाचल चुनाव आयोग दिसंबर में ही मतदान कराने की योजना बना रहा है क्योंकि जनवरी में कई जिलों में भारी बर्फबारी होती है, जिससे चुनाव कराना मुश्किल होगा।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार चुनाव आयोग को भी चुनौती दे रही है, जो हिमाचल में पहले कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कई बार चुनाव समय पर होने का आश्वासन दिया, लेकिन आरक्षण रोस्टर अभी तक जारी नहीं किया गया है।

    हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से तीन महीने पहले आरक्षण रोस्टर जारी होना चाहिए, ताकि कोई भी आपत्ति दर्ज कर सके और कोर्ट को समय मिले।

    त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ऐसी परिस्थितियां बनाती है जिससे केवल उनका मनचाहा ही चलता है, न कि जनता की इच्छाएं।

    केंद्र से मिली धनराशि पर धन्यवाद:
    भाजपा प्रवक्ता ने केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश को 51.79 करोड़ रुपये जारी करने का स्वागत किया। यह राशि ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने में खर्च की जाएगी। धनराशि को तीन हिस्सों में बांटा गया है: 16.77 करोड़, 31.33 करोड़ और 4.13 करोड़ रुपये।

    #BJPHimachal #CentralGovernmentFunds #CongressGovernmentAccusations #HimachalHealthCenters #HimachalPradeshPanchayatElections #HimachalPradeshPolitics #PanchayatElectionDate #PanchayatElections2025 #TrilokJamwal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    Rampur Bushahr: HPU फीस वृद्धि के खिलाफ SFI रामपुर का ऐलान-ए-जंग, उग्र आंदोलन की चेतावनी

    March 29, 2026

    Shimla : हिमाचल कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का एलान : 27 महासचिव और 12 उपाध्यक्ष नियुक्त

    March 29, 2026

    Rampur Bushahr: निरमंड में दूध उत्पादक संघ की बैठक, 23 अप्रैल के दतनगर प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार

    March 28, 2026

    Shimla : PM मोदी का जल्द हिमाचल दौरा, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा हमला

    March 25, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : हिमाचल को ‘नो रिटर्न’ की स्थिति में पहुंचा रही कांग्रेस सरकार : डॉ. बिंदल

    March 20, 2026

    Rampur Bushahr: कौल सिंह नेगी ने कांग्रेस सरकार की 20 लीटर दूध खरीद नीति को पशुपालक विरोधी बताया

    March 18, 2026

    Shimla: भाजपा की रणनीति तैयार, हर बूथ तक पहुंचेंगी केंद्र सरकार की योजनाएं

    March 18, 2026

    Shimla: सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, पैसा कहां गया: जयराम ठाकुर का सवाल

    March 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    April 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930 
    « Mar    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 2 2 8 6
    Users Today : 109
    Total Users : 102286
    Total views : 206774
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.