Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
राजनीति

Himachal Politics : विधायक निधि रोकने का आरोप, भाजपा विधायक दल पहुंचा राजभवन

Himachal Politics : हिमाचल में विधायक निधि रोकने के आरोप पर भाजपा विधायक दल राजभवन पहुंचा। जयराम ठाकुर ने सरकार पर विपक्षी क्षेत्रों के विकास रोकने का आरोप लगाया।
ARB Times DeskBy ARB Times DeskFebruary 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते भाजपा विधायक

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला 

Himachal Politics : हिमाचल प्रदेश में विधायक क्षेत्र विकास निधि को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। भाजपा विधायक दल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक निधि, ऐच्छिक निधि और विपक्षी विधायकों की विकास प्राथमिकताओं को लंबित रखने का मुद्दा उठाया गया।

भाजपा विधायकों का आरोप है कि अक्तूबर 2025 के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं की गई, जिससे विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। उनका कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं से हुए भारी नुकसान के बाद पुनर्स्थापना कार्यों के लिए यह राशि अत्यंत आवश्यक थी, लेकिन बजट प्रावधान होने के बावजूद सरकार ने केवल आंशिक राशि जारी की। विधायक दल ने यह भी कहा कि विधायकों की ऐच्छिक निधि समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही। यह निधि आमतौर पर गरीब, बीमार और आपदा प्रभावित लोगों की तत्काल सहायता के लिए उपयोग होती है। देरी के कारण जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने में बाधा आ रही है।

विपक्षी क्षेत्रों के विकास पर रोक का आरोप

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में परंपरा रही है कि विधायकों से विकास कार्यों की प्राथमिकताएं ली जाती हैं, जिनके आधार पर पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग डीपीआर तैयार करते हैं। उनका आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से विपक्षी विधायकों की योजनाओं की न तो डीपीआर बन रही है और न ही उन्हें नाबार्ड जैसी एजेंसियों को भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां डीपीआर बनी भी है, वहां फाइलें आगे नहीं बढ़ाई जा रहीं। इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी क्षेत्रों के विकास कार्य योजनाबद्ध तरीके से रोके जा रहे हैं। जयराम ठाकुर के अनुसार, 55-55 लाख की केवल दो किश्तें जारी हुई हैं, जबकि शेष राशि लंबित है। कुछ मामलों में स्वीकृति के बावजूद भुगतान ट्रेजरी स्तर पर अटका हुआ है।

राज्यपाल से उठाई ये मांगें

भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल से मांग की है कि सरकार को निर्देश दिए जाएं कि विधायक क्षेत्र विकास निधि तुरंत जारी की जाए। ऐच्छिक निधि समय पर उपलब्ध कराई जाए। विपक्षी विधायकों की विकास प्राथमिकताओं की डीपीआर बनाकर नाबार्ड को भेजा जाए। उनका कहना है कि इससे प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान और संतुलित विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

#DevelopmentFunds #GovernorHimachal #HimachalBJP #HimachalNews #HimachalPolitics #HimachalUpdates #JairamThakur #MLAFund #NABARDProjects #OppositionVsGovt #PoliticalNews #ShimlaNews #VidhayakNidhi #VikasVivad
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया
Next Article Rampur Bushahr: हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण परिवहन और स्वरोजगार के लिए सब्सिडी योजनाएं और सड़क सुरक्षा टेली फिल्म प्रतियोगिता
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Rampur Bushahr: जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी सीपीआई(एम), संगठन विस्तार का लिया संकल्प

June 12, 2026

BJP: भाजपा मंडल रामपुर ने “विकसित भारत संकल्प” अभियान को लेकर बनाई रणनीति, 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

June 8, 2026

Shimla : हार की बौखलाहट में जनादेश और जनप्रतिनिधियों का अपमान कर रही सरकार : जयराम ठाकुर

June 7, 2026

Rampur bushahr: ननखड़ी कॉलेज का विलय छात्र विरोधी फैसला, सरकार तुरंत वापस ले निर्णय: कौल सिंह

June 6, 2026

Shimla : हिमाचल के 4 नगर निगमों में मेयर पद 5 साल के लिए अनारक्षित, अधिसूचना जारी

June 4, 2026

Himachal Politics : नगर निगम चुनाव में धर्मशाला, मंडी और सोलन में BJP का परचम, पालमपुर में कांग्रेस ने बचाई साख

May 31, 2026

Shimla : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन कल

May 24, 2026

Mandi : हिमाचल सरकार पर जयराम ठाकुर का हमला: झूठी गारंटियों और बढ़ते टैक्स से जनता परेशान

May 24, 2026

Rampur Bushahr: बेलगाम पेट्रोल-डीजल कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

May 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 7 8 2
Users Today : 59
Total Users : 111782
Total views : 223170
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.