Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Mandi : सुंदरनगर का सात दिवसीय नलवाड़ एवं किसान मेला शुरू, तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ
    • State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान
    • Himachal Budget 2026: Group-B कर्मचारियों के वेतन डिफर पर विरोध, DA पर भी उठे सवाल
    • Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज
    • Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला
    • Kullu: रिवाड़ी गाँव के श्रीराम मंदिर में नवरात्रों पर बहेगी राम कथा की ज्ञान गंगा
    • Mandi: पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, 2959 अभ्यर्थी ले रहे भाग
    • Rampur Bushahr: लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 190 लोगों की हुई जांच
    Facebook X (Twitter)
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
        • रामपुर बुशहर
        • रोहड़ू
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • सोलन
      • सिरमौर
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • कुल्लू
      • चंबा
      • मंडी
      • ऊना
    • देश
    • राजनीति
    • क्राइम
      • अदालत
    • शिक्षा
      • करियर एवं रोजगार
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
      • आईपीएल-2025
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla : शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन का विरोध जारी, चार और शिक्षक निलंबित

    ARB Times TeamBy ARB Times TeamApril 29, 2025Updated:November 9, 2025No Comments
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई जारी है। सोमवार को शिक्षा विभाग ने चार और शिक्षकों को निलंबित कर दिया। इनमें कांगड़ा जिले के अनिल कुमार, ऊना की सुनीता शर्मा, मंडी के हेमराज और शिमला के प्रमोद चौहान शामिल हैं। इससे पहले 26 अप्रैल को भी छह शिक्षकों को निलंबित किया गया था। सरकार की कार्रवाई के बावजूद शिक्षक आंदोलन से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। शिक्षा सचिव ने साफ किया कि सरकार के आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालयों का पुनर्गठन सरकार का नीतिगत फैसला है और इसका विरोध करना अनुचित है, क्योंकि इससे शिक्षकों के अधिकारों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रदेशभर के प्राथमिक शिक्षक शिमला में शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए 16 अप्रैल को सरकार को नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके सरकार की चेतावनी के बाद भी शिक्षक हड़ताल पर कायम रहे। शिक्षकों का गुस्सा शिक्षा सचिव के प्रति भी नजर आ रहा है।

    प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानती, धरना जारी रहेगा। हर दिन छह शिक्षक धरने पर बैठेंगे और इस आंदोलन को मजबूती दी जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि पुनर्गठन से शिक्षा व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और प्रशासनिक जटिलताएं बढ़ेंगी। वहीं, सरकार पुनर्गठन को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सुगमता लाने के लिए जरूरी कदम बता रही है। अब देखना होगा कि दोनों पक्षों के बीच कब तक टकराव चलता है और समाधान किस रूप में सामने आता है।

    #EducationDepartment #EducationReform #HimachalEducation #PolicyChange #PrimaryTeachers #ShimlaNews #TeacherProtest #TeacherSuspension
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    ARB Times Team
    • Website

    Related Posts

    State Level Nalwari Fair : बिलासपुर में वॉल पेंटिंग में दिखा हुनर, जलमग्न भंजवाणी पुल की प्रतिकृति ने खींचा ध्यान

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: जयराम ठाकुर बोले, बजट नीरस और जनता विरोधी, कांग्रेस भी नाराज

    March 22, 2026

    Shimla : LSD Drug Case : हिमाचल में STF के 4 पुलिसकर्मी बर्खास्त, करोड़ों के ड्रग रैकेट में फंसी वर्दी; जानें पूरा मामला

    March 22, 2026

    Himachal Budget 2026-27: गरीबों को 300 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं को मदद, ₹54,298 करोड़ का बजट पेश

    March 22, 2026

    Himachal Economic Survey : राज्य में ₹25,430 बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, अब ₹2.83 लाख ; राष्ट्रीय औसत से ₹64,051 ज्यादा

    March 21, 2026

    Himachal Weather Update: मौसम का यू-टर्न, मार्च में लौटी जनवरी जैसी ठंड, बर्फबारी-बारिश से लुढ़का पारा

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : 1 करोड़ के LSD नशे की तस्करी मामले में निलंबित STF के चारों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

    March 20, 2026

    Shimla Drug Case : STF के 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 1 करोड़ की ड्रग तस्करी में जांच तेज

    March 19, 2026

    Kinnaur: शिपकिला से 1 जून 2026 से शुरू होगा भारत-चीन सीमा व्यापार, तैयारियां तेज

    March 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Categories
    Archives
    About us

    ARB Times एक स्वतंत्र डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म है जिसकी शुरुआत 19 जनवरी 2024 को हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर से एक फेसबुक न्यूज चैनल के रूप में हुई। विश्वसनीयता और जनसरोकार को प्राथमिकता देते हुए, हमने 15 जनवरी 2025 को अपनी न्यूज वेबसाइट लॉन्च की। हमारा उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक समस्याओं सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन से जुड़े मुद्दों को सामने लाना है। हमारा मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचना नहीं, बल्कि जनता की आवाज बनने की जिम्मेदारी भी है।

    हमारा फोकस:

    • स्थानीय, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रासंगिक खबरें
    • जनसरोकार और विकास से जुड़े मुद्दों को उजागर करना
    • पाठकों की भागीदारी को बढ़ावा देना
    • सत्य, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ पत्रकारिता

    Contact Us:

    📞 9882210413
    ✉️ editor@arbtimes.in
    ✉️ arbtimeshp@gmail.com

    Our Visitor

    1 0 0 9 7 1
    Users Today : 2
    Total Users : 100971
    Total views : 204556
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC)
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU)
    • सेंट्रल यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश (CUHP)
    • सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU)
    • IGMC शिमला
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • राष्ट्रीय रोजगार सेवा (NCS)
    • हिमाचल रोजगार पोर्टल
    • HPPSC (लोक सेवा आयोग)
    • HPSSSB (कर्मचारी चयन आयोग)
    • MyGov India
    • UIDAI - आधार सेवा
    Home Top Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Privacy Policy 
    • Disclaimer
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.