Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    एआरबी टाइम्स
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

    हिमाचल प्रदेश में 500 वन रक्षक पद समाप्त कर ₹16,000 मानदेय पर सहायक वन रक्षक रखने के फैसले का कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया है। फॉरेस्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार से अधिसूचना वापस लेने की मांग की है।
    ATUL RAJBy ATUL RAJApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Follow Us
    Google News Flipboard

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    500 वन रक्षक पद समाप्त कर ₹16,000 प्रतिमाह मानदेय पर सहायक वन रक्षक रखने के निर्णय से वन विभाग के कर्मचारियों में भारी रोष है। फॉरेस्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन, वन वृत्त रामपुर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना संख्या FFE-A(B)2-2/2026 दिनांक 28 अप्रैल 2026 पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है और मुख्यमंत्री से इस मामले में व्यक्तिगत हस्तक्षेप कर कर्मचारियों के भविष्य और वन विभाग की गरिमा की रक्षा करने की अपील की है।

    एसोसिएशन के अनुसार इस अधिसूचना के तहत 500 नियमित वन रक्षक पदों को समाप्त कर उनके स्थान पर मात्र ₹16,000 के निश्चित मानदेय पर ‘सहायक वन रक्षक’ नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह फैसला न केवल उनके हितों के खिलाफ है, बल्कि विभाग की कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।

    एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित भारती ने कहा कि वन रक्षक और प्रस्तावित सहायक वन रक्षक के कार्य, जोखिम और जिम्मेदारियां समान हैं। ऐसे में एक ही कार्य के लिए नियमित वेतनमान के बजाय अल्प मानदेय देना संवैधानिक सिद्धांतों के विपरीत है। वर्तमान महंगाई के दौर में इतनी कम राशि में परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है, जबकि दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है।

    एसोसिएशन ने यह भी आशंका जताई कि नियमित पद समाप्त होने से पदोन्नति के अवसर सीमित हो जाएंगे, जिससे कर्मचारियों का मनोबल गिरेगा। साथ ही कम वेतन और अस्थायी नियुक्तियों के कारण वनों की सुरक्षा, अवैध कटान की रोकथाम और वनाग्नि जैसी आपदाओं से निपटने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि वन रक्षक विभाग की रीढ़ हैं और यदि यही आधार कमजोर होगा तो प्रदेश की वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराएगा।

    एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए, सहायक वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया को रोका जाए और पूर्व की तरह नियमित वेतनमान पर ही वन रक्षकों की भर्ती सुनिश्चित की जाए। साथ ही 500 पदों को यथावत रखते हुए विभागीय ढांचे में कोई बदलाव न किया जाए।

    #AssistantForestGuard #EmployeeProtest #ForestDepartment #ForestersWelfareAssociation #ForestGuard #GovtJobs #himachalpradesh #Rampur
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: रामपुर में नामांकन की शुरुआत: भाजपा-कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में
    Next Article दैनिक राशिफल 30 अप्रैल 2026 | मेष से मीन तक पढ़ें
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    HP Cabinet: हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को हर माह 1500 रुपये, 300 यूनिट मुफ्त बिजली; 3.50 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

    November 13, 2026

    Shimla: बीबीएमबी एरियर मामले में हिमाचल को ऐतिहासिक जीत, 20 वर्षों में मिलेंगे 20 हजार करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री

    November 6, 2026

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    What's Hot

    आज का राशिफल 22 अक्तूबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    October 22, 2026

    Shimla: शिमला ग्रीष्मोत्सव भव्य शुभारंभ : महिला सशक्तीकरण की थीम पर महा नाटी का आयोजन

    June 1, 2025

    Rampur Bushahr: मिड डे मील यूनियन की ननखड़ी इकाई की बैठक, 20 मई को हड़ताल में होंगे शामिल

    April 18, 2025

    Rampur Bushahr: दत्तनगर स्कूल में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

    December 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal 02 सितंबर 2026: जानें सभी 12 राशियों का बुधवार का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

    September 2, 2026

    Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा

    May 15, 2026
    November 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30 
    « Oct    
    Archives
    Categories

    Our Visitor

    1 2 8 9 5 9
    Users Today : 3
    Total Users : 128959
    Total views : 251862
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.