Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    रामपुर बुशहर

    Rampur Bushahr: नप रामपुर बुशहर चुनाव 17 मई को, मतदान के साथ ही उसी दिन होगी मतगणना और परिणाम घोषणा

    नगर परिषद रामपुर बुशहर के 9 वार्डों के लिए 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान होगा। कुल 4060 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतगणना और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
    ATUL RAJBy ATUL RAJMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    नप रामपुर के चुनाव को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर

    नगर परिषद रामपुर के आम चुनाव के लिए मतदान 17 मई को आयोजित किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी (एमसी) एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

    नगर परिषद क्षेत्र के कुल 9 वार्डों में मतदान होगा। अंतिम एवं अनुपूरक मतदाता सूची के अनुसार कुल 4060 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 2083 पुरुष और 1977 महिला मतदाता शामिल हैं।

    वार्डवार मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है — वार्ड नंबर 1 पिपटी मोहल्ला में 428, वार्ड नंबर 2 पदमनगर में 229, वार्ड नंबर 3 रघुनाथ मोहल्ला–सत्यनारायण मोहल्ला में 964, वार्ड नंबर 4 नरसिंह मोहल्ला–महावीर मोहल्ला में 655, वार्ड नंबर 5 आखाड़ा टेम्पल में 481, वार्ड नंबर 6 लोअर डकोलर में 181, वार्ड नंबर 7 अपर डकोलर में 229, वार्ड नंबर 8 चुहाबाग एवं रचोली में 418 तथा वार्ड नंबर 9 खनेरी में 475 मतदाता शामिल हैं।

    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी वार्डों के लिए मतदान केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर 1 पिपटी मोहल्ला के लिए राजकीय पदम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, वार्ड नंबर 2 पदमनगर के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला पदमनगर, वार्ड नंबर 3 रघुनाथ मोहल्ला–सत्यनारायण मोहल्ला के लिए राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर, वार्ड नंबर 4 नरसिंह मोहल्ला–महावीर मोहल्ला के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर, वार्ड नंबर 5 आखाड़ा टेम्पल के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोपड़ी, वार्ड नंबर 6 लोअर डकोलर के लिए सर्व शिक्षा अभियान भवन डकोलर, वार्ड नंबर 7 अपर डकोलर के लिए वन विश्राम गृह डकोलर फेनीधार, वार्ड नंबर 8 चुहाबाग एवं रचोली के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रचोली तथा वार्ड नंबर 9 खनेरी के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला खनेरी में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना भी 17 मई को ही करवाई जाएगी। मतगणना पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर के सभा कक्ष में होगी और परिणाम भी उसी समय घोषित किए जाएंगे।

    निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना अधिकारियों को प्रक्रिया संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश और जानकारी प्रदान कर दी गई है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामपुर सुरेश नेगी सहित मतगणना कार्य में नियुक्त अधिकारी उपस्थित रहे।

    #Election2026 #MunicipalElection #RampurBushahr #RamPurNews #नगरपरिषदचुनाव #निकायचुनाव2026 #मतगणना #मतदान #रामपुरबुशहर #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla News : राजधानी में आज से नहीं उठेगा कूड़ा, 800 सैहब कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
    Next Article Rampur Bushahr: रामपुर में टेलीकॉम कंपनी के 70 लोहे के पोल चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
    ATUL RAJ
    • Website

    अतुल राज ARB Times के एडिटर हैं और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव रखते हैं। समसामयिक घटनाओं, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्लेषणात्मक पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हुए वे पाठकों तक सटीक और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    Rampur Bushahr: रामपुर में LPG बुकिंग नियमों पर सवाल, पूर्व पार्षद ध्रुव शर्मा ने मांगी समान व्यवस्था

    August 17, 2026

    Rampur Bushahr: परियोजना प्रभावित किसानों की लंबित मांगों को लेकर 25 अगस्त को निरमंड में प्रदर्शन

    August 14, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर में होगा जिला कार्यकारिणी का चुनाव, ब्राह्मण गांवों का दौरा करेगी ब्राह्मण सभा

    August 13, 2026

    Citu: ठेका मजदूरों की मांगों पर एसजेवीएन प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता, वर्दी और धुलाई भत्ता बढ़ा

    August 11, 2026

    Blood Donation: स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर में 27 यूनिट रक्त एकत्र, खनेरी अस्पताल में खराब फ्रिज से व्यवस्था प्रभावित

    August 11, 2026

    Rampur Bushahr: श्रावण मास में विद्यार्थियों ने किया हवन, ‘ॐ’ नाम के महत्व का दिया संदेश

    August 10, 2026

    Rampur Bushahr: रामपुर नगर परिषद में पिछले पांच सालों के कार्यों की होगी समीक्षा-करण शर्मा

    August 9, 2026

    Job: नगर परिषद रामपुर के दो क्रेच केंद्रों में क्रेच हेल्पर भर्ती, 22 अगस्त तक करें आवेदन

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: पशु चिकित्सा अधिकारियों ने ACPS और NPA बहाल करने की उठाई मांग, विधायक नंद लाल को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Forest: रामपुर में सितंबर में 27वीं हिमाचल प्रदेश वन खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता, 23 साल बाद मिली मेजबानी

    August 6, 2026

    Rampur Bushahr: एचपीयू में सम्मानित हुए रामपुर के रोनी राणा, राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान

    August 5, 2026

    Rampur Bushahr: सुंडा–स्नेई मार्ग पर भूस्खलन का बढ़ता खतरा, समाधान तलाशने मौके पर पहुंची विभागीय टीम

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 8 7 4 7
    Users Today : 133
    Total Users : 118747
    Total views : 235144
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.