Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    एआरबी टाइम्स
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    Subscribe
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में आयोजित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

    प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल बैठक में अनेक अहम निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के विकास, कर्मचारियों के हित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए कई नई योजनाओं और संशोधनों को मंजूरी दी गई।

    1000 डीजल/पेट्रोल टैक्सियाँ बनेंगी इलेक्ट्रिक, मिलेगी 40% सब्सिडी

    कैबिनेट ने परिवहन विभाग को अनुमति दी कि वह राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत 1000 मौजूदा डीजल/पेट्रोल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक टैक्सियों में परिवर्तित करे। सरकार इस पर 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी।

    कर्मचारियों और शिक्षकों का बढ़ा मानदेय

    • SPOs (विशेष पुलिस अधिकारी) का मानदेय ₹300 प्रति माह बढ़ाया गया है, जो 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा।

    • SMC शिक्षक, आईटी कंप्यूटर शिक्षक, मिड-डे मील वर्कर्स और पार्ट टाइम वाटर कैरियर्स को ₹500 मासिक बढ़ोतरी मिलेगी।

    प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की निगरानी व्यवस्था सुदृढ़

    कैबिनेट ने प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना और फसल विविधीकरण परियोजना (JICA Phase-II) की निगरानी के लिए नई व्यवस्था को मंजूरी दी। इससे विभागों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित होगा।

    ग्रामीण निर्माण कार्यों के लिए मॉडल उपविधियाँ तैयार होंगी

    ग्राम पंचायतों द्वारा निर्माण गतिविधियों को नियमित करने के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में उपसमिति गठित की गई है।

    खेल क्षेत्र को बढ़ावा: 19 नए खेल शामिल

    सरकार ने 19 नए खेलों को उन खेलों की सूची में जोड़ा है, जिनसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में अवसर मिलेंगे।
    इनमें बेसबॉल, पैरा स्पोर्ट्स, रग्बी, मल्लखंभ, वुशू, किकबॉक्सिंग जैसे खेल शामिल हैं।

    जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के लिए नया राज्य कैडर, 300 पद सृजित

    जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के लिए पृथक राज्य स्तरीय कैडर बनाया जाएगा। पहले चरण में 300 पद सृजित होंगे।

    नाहन मेडिकल कॉलेज का विस्तार और नए कोर्सेस की मंजूरी

    नाहन मेडिकल कॉलेज के विस्तार हेतु नई भूमि पर निर्माण की मंजूरी दी गई। साथ ही, नए PG और सुपर स्पेशलिटी कोर्सेस को भी स्वीकृति मिली।

    स्वास्थ्य विभाग में कई नए निर्णय

    • 32 सहायक प्राध्यापक पद आपातकालीन विभागों में स्थानांतरित होंगे।

    • रेजिडेंट डॉक्टर नीति-2025 को मंजूरी मिली।

    • सहायक स्टाफ नर्स नीति तैयार करने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

    राजीव गांधी स्वरोजगार सौर ऊर्जा योजना में संशोधन

    अब योजना के तहत 100 किलोवाट से 2 मेगावाट तक के ग्राउंड माउंटेड सोलर प्रोजेक्ट्स लगाए जा सकेंगे।
    जनजातीय क्षेत्रों में 5% और गैर-जनजातीय क्षेत्रों में 4% ब्याज सब्सिडी दी जाएगी।

    पर्यटन निवेश प्रोत्साहन परिषद का गठन

    राज्य में पर्यटन निवेश बढ़ाने के लिए Tourism Investment Promotion Council (TIPC) बनाई जाएगी, जो निवेश प्रस्तावों का मूल्यांकन करेगी।

    एचपी जनरल इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन को नोडल एजेंसी का दर्जा

    अब यह एजेंसी फार्मा यूनिट्स के लिए अल्कोहल, स्पिरिट्स की खरीद, भंडारण, परीक्षण और आपूर्ति की जिम्मेदारी संभालेगी।

    अनुबंध कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश

    राज्य के सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को अब 15 दिन का पितृत्व अवकाश मिलेगा।

    सोलन में तीन नए प्राथमिक विद्यालय

    सोलन जिले में हरिपुर संधोली-II, सूरजमाजरा और लुबाना चिक्कन (ब्लॉक बद्दी) में नए सरकारी प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे।

    विद्यार्थी ऋण योजना में बड़ा संशोधन

    डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत अब स्नातकोत्तर छात्रों को भी 1% ब्याज दर पर ऋण मिलेगा।
    परिवार की आय सीमा ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹12 लाख वार्षिक कर दी गई है।

    #ElectricTaxiHimachal #EmployeeSalaryHike #HimachalCabinetMeeting #HimachalGovernmentDecisions #HimachalNews #HimachalSchemes #HimachalSportsPolicy #NaturalFarming #StudentLoanScheme #SukhvinderSinghSukhu
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी के विद्यार्थियों ने किया अयोध्या-वाराणसी का शैक्षणिक भ्रमण
    Next Article Shimla : ठियोग के नमाणा गांव में भीषण आग, पांच मकान राख, 24 लोग बेघर
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026

    Shimla: 6 से 8 अगस्त तक ब्लॉक स्तर पर होंगे ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद कार्यक्रम: मुख्यमंत्री सुक्खू

    July 30, 2026

    Himachal Pradesh: हिमाचल में खनिज राजस्व में तीन वर्षों में 70% बढ़ोतरी, पर्यावरण संरक्षण के साथ वैज्ञानिक खनन पर जोर: मुख्यमंत्री

    July 29, 2026

    Himachal : लाहौल में बड़ा हादसा: संसारी-किलाड़ मार्ग पर टाटा सूमो पर गिरी चट्टान; 6 माह की बच्ची समेत सभी 13 लोगों की मौत

    July 25, 2026

    Cabinet: सुक्खू कैबिनेट का बड़ा फैसला: मानदेय में बढ़ोतरी, नई भर्तियां और कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी

    July 20, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री का बागवानों को बड़ा तोहफा, 45 करोड़ रुपये का भुगतान जारी, HMIS पोर्टल लॉन्च

    July 17, 2026

    HPRCA: ओटीए, रेडियोग्राफर और वरिष्ठ प्रयोगशाला तकनीशियन के 105 अतिरिक्त पदों पर मांगे आवेदन

    July 12, 2026

    Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: वीबी-जी-राम-जी योजना हिमाचल के हित में नहीं, केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे मामला

    July 8, 2026

    Oman: हिमाचल से पहली बार ओमान पहुंची ताजी चेरी और प्लम की खेप, बागवानों के लिए खुले अंतरराष्ट्रीय बाजार के नए द्वार

    July 2, 2026

    Traditional Products: हिमाचल के 8 पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग, अब प्रदेश के 17 उत्पादों को मिली भौगोलिक पहचान

    July 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 1 7 8 2 7
    Users Today : 140
    Total Users : 117827
    Total views : 233791
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.