Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Bilaspur: घुमारवीं के कसारू में 300 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी होगी स्थापित

ARB Times DeskBy ARB Times DeskOctober 27, 2025Updated:November 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
राजेश धर्माणी, प्रदेश तकनीकी शिक्षा मंत्री

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घोषणा की है कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के कसारू में 300 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है और निर्माण कार्य शीघ्र ही आरंभ किया जाएगा। धर्माणी ने कहा कि यह विश्वविद्यालय युवाओं को विश्वस्तरीय, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा प्रदान करेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर तकनीक जैसे आधुनिक विषयों पर उद्योग-केंद्रित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वर्चुअल लैब्स और डिजिटल लर्निंग मोड से छात्र अपनी गति से सीख सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि यह घुमारवीं क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

शिक्षा क्षेत्र में सुधार:

मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार अगले सत्र 2026-27 से 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने जा रही है। बिलासपुर जिले में छह स्कूलों को जोड़ा जाएगा, जिनमें भराड़ी, हटवाड़ और घुमारवीं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत सरकार विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और दिव्यांग माता-पिता के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वहन कर रही है। पात्र छात्रों के आरडी खातों में 18 वर्ष तक प्रतिमाह ₹1000 जमा करवाया जाएगा।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार:

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श अस्पताल स्थापित कर रही है, जहां 6 विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त किए जा चुके हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है।

प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रणी हिमाचल:

मंत्री धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक खेती में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्य की 3,584 पंचायतों के 2,22,893 किसान अब तक 38,437 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य 2025-26 तक एक लाख नए किसानों को इस पहल से जोड़ने का है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार किसानों को देश में सर्वाधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रदान कर रही है —

  • मक्का: ₹40 प्रति किलो

  • गेहूं: ₹60 प्रति किलो

  • कच्ची हल्दी: ₹90 प्रति किलो

  • पांगी क्षेत्र की जौ: ₹60 प्रति किलो

यह कदम हिमाचल को हरित, आत्मनिर्भर और सतत कृषि राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

#CBSESchools #CMSSukhShikshaYojana #DigitalUniversity #Ghumarwin #HealthcareServices #HimachalGovernment #himachalpradesh #NaturalFarming #RajeshDharmani #SukhvinderSinghSukhu #TechnicalEducation
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleBilaspur: घुमारवीं को मिलेगा औद्योगिक बढ़ावा: भदरोग में उद्योग बसाने की तैयारी तेज़
Next Article Rampur Bushahr: नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का शुभारंभ
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन, सरकार का बड़ा फैसला

June 11, 2026

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 8 1 3
Users Today : 90
Total Users : 111813
Total views : 223216
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.