Close Menu
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
एआरबी टाइम्स
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Subscribe
एआरबी टाइम्स
अदालत

हिमाचल में पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार व चुनाव आयोग को नोटिस, 22 दिसंबर तक जवाब तलब

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव समय पर करवाने को लेकर राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। अदालत ने 22 दिसंबर तक जवाब मांगा है। सरकार ने कहा कि 21 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
ARB Times DeskBy ARB Times DeskNovember 17, 2025Updated:November 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)
हिमाचल हाईकोर्ट भवन।

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला

हिमाचल पंचायत चुनाव गंभीर मुद्दा बन गया है। पंचायत चुनाव समय पर करवाने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जियालाल भारद्वाज की खंडपीठ ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि पंचायत चुनाव कितने समय में आयोजित किए जाएंगे। अदालत ने दोनों पक्षों को 22 दिसंबर तक विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।

सरकार का पक्ष: 21 दिसंबर से पहले शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि 21 दिसंबर से पहले पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। समय पर चुनाव करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। हालांकि हाईकोर्ट ने सरकार से स्पष्ट योजना और अब तक की तैयारियों की स्थिति बताने को कहा है। याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि संविधान के अनुच्छेद 243-ई और 243-के के अनुसार पंचायत चुनाव हर पांच वर्ष में अनिवार्य है, इसलिए अदालत सरकार को समय पर चुनाव करवाने के निर्देश दे।

याचिकाकर्ता का आरोप: सरकार व आयोग ने तैयारी नहीं की

याचिकाकर्ता के अनुसार मौजूदा पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो रहा है। इस स्थिति में चुनाव न करवाना संविधान की भावना के खिलाफ है। उनका कहना है कि चुनाव केवल असाधारण परिस्थितियों—जैसे प्राकृतिक आपदा या गंभीर कानून-व्यवस्था संकट में ही टाले जा सकते हैं, जबकि फिलहाल प्रदेश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है।

2020-21 में तीन चरणों में हुए थे पिछले पंचायत चुनाव

पिछले पंचायत चुनाव दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में तीन चरणों में हुए थे। सरकार ने इस बार भी प्रारंभिक दस्तावेज तैयार करने की बात कही थी, लेकिन 8 अक्तूबर को मुख्य सचिव की ओर से जारी नोट में आपदा प्रबंधन अधिनियम का हवाला देकर चुनाव स्थिति सामान्य होने पर करवाने की बात कही गई। याचिकाकर्ता ने इस पर आपत्ति जताई हुए कहा कि अधिनियम का उपयोग चुनाव में अनावश्यक देरी के लिए नहीं किया जा सकता।

पंचायत चुनाव में देरी का असर

याचिका में कहा गया है कि पंचायत चुनाव में देरी से

  • स्थानीय निकायों की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली प्रभावित होगी

  • ग्रामीण विकास योजनाएं धीमी होंगी

  • प्रशासनिक व्यवस्था बाधित होगी

याचिकाकर्ता का कहना है कि पंचायतें ग्रामीण क्षेत्रों की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक ढांचे के लिए अनिवार्य है।

और पढ़ें 
>> पांवटा साहिब में 50 वर्षीय महिला की हत्या, साथी ने दिया वारदात को अंजाम
>> दो बाइकों की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत

#ARBtimes #ElectionCommission #HimachalGovt #HimachalHighCourt #HimachalNews #HimachalUpdates #PanchayatChunav #PanchayatElections #PanchayatiRaj #ShimlaNews
Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
Previous ArticleRoad accident in Una : दो बाइकों की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत चार की मौत
Next Article Rampur Bushahr: शोषण मुक्ति मंच ने रामपुर में दलित अत्याचारों के विरुद्ध किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Court: रामपुर POCSO कोर्ट का फैसला: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को कारावास, 5 हजार रुपये जुर्माना

August 6, 2026

Shimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार

August 1, 2026

Himachal High Court : DNA रिपोर्ट ने पलटा दुष्कर्म और POCSO का मामला, निर्दोष युवक पर दर्ज FIR रद्द; सगा भाई निकला बच्चे का जैविक पिता

July 23, 2026

Court: फेसबुक पर दोस्ती के बाद नाबालिग को भगाकर दुष्कर्म, दोषी को 10 साल की सजा

July 18, 2026

Kangra : धर्मशाला पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल की कड़ी कैद

July 18, 2026

Shimla : कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियमित करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक; प्रतिवादियों को नोटिस

July 15, 2026

Court: नाबालिग से दुराचार और मानव तस्करी मामले में बड़ा फैसला, सगी मां समेत तीन दोषियों को 10-10 साल का कठोर कारावास

July 14, 2026

किन्नौर में पर्यावरण नुकसान पर हाईकोर्ट सख्त: सरकार और कंपनी को नोटिस, ‘लाडा’ व ‘सीएसआर’ फंड पर मांगा जवाब

July 11, 2026

Crime: मनाली पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: किराये के मकान से 26.20 ग्राम चिट्टा व ₹20 हजार बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: समय से पहले नहीं भंग होंगी पांगी और लाहौल-स्पीति की पंचायतें, सरकार के फैसले पर रोक

July 2, 2026

Kangra : स्कूल के पास चरस और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ पकड़ा गया था तस्कर, कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

July 2, 2026

Kullu: 3.6 किलो चरस बरामदगी मामले में दोषी को 14 साल के कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

July 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 7 6 8 9
Users Today : 2
Total Users : 117689
Total views : 233571
Home Himachal Crime Politics
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.