Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    अदालत

    Rampur Bushahr: POCSO कोर्ट रामपुर का बड़ा फैसला: मानसिक रूप से बीमार युवती से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर

    अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट) किन्नौर, रामपुर की अदालत ने एक अहम फैसले में आरोपी केशव राम पुत्र जीवतु राम, निवासी गांव शाह, डाकघर दोफदा, तहसील रामपुर, जिला शिमला (हि.प्र.), उम्र 44 वर्ष को दुष्कर्म के गंभीर मामले में दोषी करार दिया है।

    अदालत ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2)(i) के तहत 10 वर्ष कठोर कारावास एवं 2000 रुपये जुर्माना, जबकि धारा 506 IPC के तहत 2 वर्ष साधारण कारावास एवं 1000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

    फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि पीड़िता, जिसकी उम्र 23 वर्ष थी, बचपन से अपनी नानी के पास रहती थी और मानसिक रूप से बीमार थी। दिनांक 20 सितंबर 2023 को पीड़िता की माता जब पीड़िता की दादी के घर पहुंची तो उसने पीड़िता का पेट बढ़ा हुआ पाया। पूछताछ करने पर पीड़िता ने बताया कि करीब छह माह पूर्व जब वह घरेलू सामान लेने दुकान जाती थी, तब आरोपी रास्ते में उसे पकड़कर नाले में ले गया और डरा-धमकाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पीड़िता की माता उसे अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकीय जांच में छह माह का गर्भ पाया गया। बाद में पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया, जिसे वह वर्तमान में पाल रही है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर किया था।

    इस संबंध में पीड़िता की माता ने थाना झाकड़ी में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले के ट्रायल के दौरान 21 अभियोजन गवाहों और एक बचाव पक्ष गवाह के बयान दर्ज किए गए। साथ ही SFSL रिपोर्ट एवं विशेष लोक अभियोजक की दलीलों पर विचार करने के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी पाया और कड़ी सजा सुनाई।

    #CourtDecision #CrimeNews #HimachalNews #IPC376 #JusticeServed #POCSOCourt #RamPurNews #RapeCaseVerdict
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleRampur Bushahr: इंटर यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता में रोनी राणा और कशिश नेगी करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व
    Next Article Rampur Bushahr: ममता और दीपक बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर, पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल स्कूल तकलेच में वार्षिक समारोह
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Court: पोक्सो कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा

    September 30, 2026

    Himachal High Court : समान काम के लिए समान वेतन संवैधानिक अधिकार, विभाग अलग होने से नहीं कर सकते भेदभाव

    September 29, 2026

    Rampur Bushahr : नाबालिग से दुष्कर्म के दो दोषियों को 20-20 साल की सजा, 10-10 हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Rampur Bushahr News : नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, पांच हजार जुर्माना

    September 27, 2026

    Himachal High Court : पति के चरित्र पर बेबुनियाद आरोप और सेना के अधिकारियों से शिकायत मानसिक क्रूरता

    September 24, 2026

    Himachal High Court : सरकारी CBSE स्कूलों में 30 सितंबर तक शिक्षकों की भर्ती के आदेश, सरकार से मांगी रिपोर्ट

    September 19, 2026

    Himachal High Court : 12 साल में 11 तबादले, हाईकोर्ट ने कर्मचारी की ट्रांसफर पर लगाई रोक

    September 18, 2026

    Himachal High Court : शादीशुदा बेटी को नौतोड़ जमीन से नहीं किया जा सकता वंचित, सरकार को पट्टा जारी करने का आदेश

    September 17, 2026

    Court: 6 किलो 24 ग्राम चरस बरामदगी के मामले में आरोपी बरी

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संजौली में अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को अपना वार्ड कार्यालय गिराने का आदेश

    September 15, 2026

    Himachal High Court : संगीत शिक्षकों की भर्ती पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से 3 हफ्ते में मांगा जवाब

    September 13, 2026

    Himachal High Court : 78 साल के पति की दलील खारिज, पत्नी को ₹3,500 गुजारा भत्ता देने का आदेश

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 8 7 8
    Users Today : 8
    Total Users : 124878
    Total views : 245238
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.